ePaper

पीडीएस डीलर लाभुकों को ई केवाईसी कराने के लिए करें जागरूक : एसडीओ

Updated at : 16 Dec 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
पीडीएस डीलर लाभुकों को ई केवाईसी कराने के लिए करें जागरूक :  एसडीओ

स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभा भवन के परिसर में मंगलवार को अनुमंडल के तीनों प्रखंड फारबिसगंज, नरपतगंज व भरगामा के एमओ ने तीनों प्रखंड के पीडीएस डीलरों के साथ एक आवश्यक व महत्वपूर्ण बैठक की.

विज्ञापन

एसडीओ ने किया पीडीएस डीलरों के साथ बैठक फारबिसगंज. स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभा भवन के परिसर में मंगलवार को अनुमंडल के तीनों प्रखंड फारबिसगंज, नरपतगंज व भरगामा के एमओ ने तीनों प्रखंड के पीडीएस डीलरों के साथ एक आवश्यक व महत्वपूर्ण बैठक की. एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने तीनों प्रखंड के पीडीएस डीलरों को निर्देशित किया कि राशन कार्ड के लाभुकों का शतप्रतिशत ई केवाईसी कराना अनिवार्य है. सभी पीडीएस डीलर राशन कार्ड के लाभुकों का ई केवाईसी करें व लाभुकों को ई केवाईसी कराने के लिए जागरूक भी करें. राशन कार्ड के प्रत्येक लाभुकों को ई केवाईसी कराना अनिवार्य है, इसलिए लाभुकों को जागरूक कर 31 दिसंबर तक शतप्रतिशत लाभुकों का ई केवाईसी करायें. इसके अलावा एसडीओ ने बैठक में मौजूद तीनों प्रखंड के पीडीएस डीलरों को अन्य आवश्यक व महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया, जबकि बैठक में मौजूद फारबिसगंज एमओ इंद्रजीत कुमार, नरपतगंज एमओ पुनिता कुमारी, भरगामा एमओ गणेश कुमार ने भी मौजूद पीडीएस डीलरों को शतप्रतिशत लाभुकों का ई केवाईसी कराये जाने को लेकर आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्देश दिया. बैठक में मुख्य रूप से पीडीएस डीलरों में अरुण निराला,उदयानंद मेहता, नैय्यर आलम,इकराम अंसारी,अमित कुमार,आशुतोष कुमार,अजहर आलम, रामनाथ चौधरी, मो निजामुद्दीन सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन