2026 MG Hector Facelift: ADAS, 360 डिग्री कैमरा और हाईटेक फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई SUV, जानें कीमत
Published by : Ankit Anand Updated At : 15 Dec 2025 1:47 PM
2026 MG Hector Facelift
2026 MG Hector Facelift: JSW MG Motor India ने अपनी 2026 MG Hector फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है. इस नए मॉडल में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में कई नए बदलाव और अपडेट्स किए गए हैं. इसमें लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है, जिससे गाड़ी चलाना पहले से ज्यादा सेफ और आसान हो जाता है.
2026 MG Hector Facelift: JSW MG Motor India ने 2026 Hector facelift को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गयी है. यह फेसलिफ्ट इस SUV का तीसरा बड़ा अपडेट है. MG Hector को पहली बार भारत में 2019 में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद 2021 और 2023 में इसके अपडेट आए थे.
नए मॉडल में एक्सटीरियर में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव, अंदर के लिए नया इंटीरियर कलर थीम और अपडेटेड टेक फीचर्स दिए गए हैं. फिलहाल 2026 Hector सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध होगी, जिसमें 5-सीटर और 7-सीटर का ऑप्शन मिलेगा. डीजल वेरिएंट और 6-सीटर मॉडल को 2026 में बाद में लॉन्च किया जाएगा. आइए सारी चीजें डिटेल में जानते हैं.
2026 MG Hector Facelift का डिजाइन
MG Hector फेसलिफ्ट में पहले वाला जाना-पहचाना डिजाइन बरकरार रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ नए अपडेट भी दिए गए हैं. अब इसकी ग्रिल को हेक्सागोनल स्लैट्स के साथ अपडेट किया गया है, जबकि बंपर पहले जैसे ही हैं. SUV में अब ड्यूल-टोन बॉडी कलर और ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग, साथ ही नए 18-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं. LED हेडलाइट्स और DRLs पहले की तरह ही रखे गए हैं और शार्क-फिन एंटीना भी मौजूद है. इसके अलावा, कार में अब Celadon Blue और Pearl White जैसे नए कलर ऑप्शन भी ऐड किए गए हैं.
अपग्रेडेड इंटीरियर और नए फीचर्स
2026 Hector के अंदर अब ड्यूल-टोन अर्बन टैन इंटीरियर दिया गया है, जिससे इसका केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम फील देता है. सबसे बड़ा बदलाव इसका 14-इंच i-Swipe टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें अब जेस्चर कंट्रोल की सुविधा मिलती है. दो उंगलियों के जेस्चर से आप एसी कंट्रोल कर सकते हैं, जबकि तीन उंगलियों से म्यूजिक या वॉल्यूम चेंज कर सकते हैं.
इसके अलावा इसमें डिजिटल ऑटो की, प्रॉक्सिमिटी लॉक/अनलॉक और हॉरिजॉन्टल एसी वेंट्स जैसे नए फीचर्स भी ऐड किए गए हैं. म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें Infinity by Harman साउंड सिस्टम दिया गया है. Hector को 5-सीटर, 6-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है, ताकि अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से चुनाव किया जा सके. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम में VRAM मॉड्यूल दिया गया है, जिसे 10GB तक बढ़ाया जा सकता है.
वेरिएंट और इंजन ऑप्शन
2026 की MG Hector कुल 6 वेरिएंट में आती है. इसमें चार 5-सीटर वेरिएंट (Style, Select Pro, Smart और Smart Pro) और दो 7-सीटर वेरिएंट (Savvy Pro और Sharp Pro) शामिल हैं. इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. यह इंजन 141bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क देता है. डीजल वर्जन की जानकारी कंपनी बाद में शेयर करेगी.
क्या-क्या मिलते हैं सेफ्टी फीचर्स?
सेफ्टी के मामले में Hector फेसलिफ्ट काफी दमदार है. इसमें लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है, जिससे गाड़ी चलाना पहले से ज्यादा सेफ और आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Mahindra XUV 7XO प्री-बुकिंग शुरू, जानिए नये डिजाइन से लेकर फीचर्स तक क्या है खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










