Jeep ने उतारा Meridian Track Edition, जानिए 35.95 लाख की इस गाड़ी में क्या मिलेगा

Published by : Shivani Shah Updated At : 16 Feb 2026 2:33 PM

विज्ञापन

जीप मेरिडियन ट्रैक एडिशन/ फोटो- जीप ऑफिशियल

Jeep India ने भारत में Meridian Track Edition लॉन्च कर दिया है. यह मॉडल उन ग्राहकों के लिए परफेक्ट है, जो स्टाइल में कुछ अलग चाहते हैं, लेकिन भरोसेमंद इंजन और फीचर-लोडेड पैकेज के साथ. कॉस्मेटिक बदलाव और केबिन में प्रीमियम टच इसे नए मॉडल को खास बनाते हैं.

विज्ञापन

SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान रखने वाली Jeep ने भारत में अपनी पॉपुलर तीन-रो वाली SUV का नया लिमिटेड एडिशन पेश कर दिया है. Jeep Meridian Track Edition को 35.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह एडिशन टॉप-स्पेक Overland वेरिएंट पर बेस्ड है और इसमें मैकेनिकल अपग्रेडस की जगह कॉस्मेटिक और केबिन अपडेट्स पर फोकस किया गया है. यह SUV 4×2 और 4×4 दोनों ऑप्शन में अवेलेबल और सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है.

एक्सटीरियर हुआ और ज्यादा बोल्ड

Jeep Meridian Track Edition में कई ब्लैक-आउट स्टाइलिंग एलिमेंट्स एड किए गए हैं, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव और स्पोर्टी हो गया है. ग्रिल, बैज और बॉडी मोल्डिंग्स पर पियानो ब्लैक फिनिश दी गई है. इसके साथ डार्क एस्प्रेसो ग्रिल और न्यूट्रल ग्रे एक्सेंट्स SUV को अलग पहचान देते हैं. खास Track Edition बैजिंग और सिग्नेचर हुड डेकल इसे स्टैंडर्ड Meridian से अलग बनाते हैं. SUV में 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके प्रीमियम अपील को और बढ़ाते हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

Jeep Meridian Track Edition के केबिन के अंदर Track Edition में नया ड्यूल-टोन Tupelo थीम दिया गया है, जिसमें सूएड इंसर्ट्स शामिल हैं. Overland ट्रिम की जगह यह नया फिनिश केबिन को और ज्यादा स्टाइलिश बनाता है. स्टेयरिंग व्हील को Cortina लेदर से कवर किया गया है, जिस पर कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है.

एक बड़ा अपग्रेड 140 मिमी स्लाइडिंग सेकेंड रो सीट है. इससे पैसेंजर्स को ज्यादा आराम मिलेगा और तीसरी रो तक पहुंच आसान हो जाती है. 7 सीटर लेआउट में यह फीचर फैमिली के लिए काफी अच्छा साबित होगा.

फीचर्स कि बात करें, तो इसमें Overland वेरिएंट के सभी प्राइमरी फीचर्स मिलते हैं, जैसे पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ और Level 2 ADAS सेफ्टी सिस्टम.

इंजन और परफॉर्मेंस

Meridian Track Edition में वही 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है, जो 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. ग्राहक फ्रंट-व्हील ड्राइव (4×2) और ऑल-व्हील ड्राइव (4×4) दोनों ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं. इस एडिशन में इंजन या परफॉर्मेंस से जुड़ा कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: BMW X3 30 xDrive भारत में लॉन्च: मिलेगी 258hp की ताकत और ADAS सेफ्टी फीचर्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola