Mahindra XUV 7XO में मिलेगा ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, नये इंटीरियर थीम और हाईटेक फीचर्स

महिंद्रा XUV 7XO
Mahindra XUV 7XO को कंपनी जनवरी 2026 में लॉन्च करने वाली है. वहीं, लॉन्च से पहले जारी इस मॉडल के टीजर से इसके इंटीरियर फीचर्स का खुलासा हो गया है. इसमें ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट और नया इंटीरियर थीम मिलने वाला है.
Mahindra इंडियन ऑटो मार्केट में अपनी नई SUV Mahindra XUV 7XO को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी का ये नया मॉडल जनवरी 2026 में मार्केट में एंट्री करने वाली है. इसी कड़ी में कंपनी लगातार अपने इस अपकमिंग SUV के टीजर जारी कर रही है. जारी किए गए लेटेस्ट टीजर में महिंद्रा ने गाड़ी के इंटीरियर की झलक दिखाई है, जिससे इस नये मॉडल के कुछ नये फीचर्स कन्फर्म हो गए हैं. खास बात यह है कि इस SUV की प्री-बुकिंग पहले से शुरू हो चुकी है और इसे 5 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा.
Mahindra XUV 7XO में मिलेगा ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट
महिंद्रा की लेटेस्ट टीजर के अनुसार, Mahindra XUV 7XO में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट मिलने वाला है. यानी इस SUV के केबिन में तीन अलग-अलग स्क्रीन देखने को मिलेगी. बता दें ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट फीचर अब ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच नया ट्रेंड बनता जा रहा है, क्योंकि इस फीचर को अब इस सेगमेंट के कई मॉडल्स में पेश किया जा रहा है. महिंद्रा की XEV 9e और XEV 9S में भी यह फीचर पहले से मौजूद है. इससे पहले यह फीचर ज्यादातर महंगी और लग्जरी व्हीकल सेगमेंट में ही देखने को मिलती थी.
मिलेंगे Electric Boss Mode जैसे फीचर्स
इसके अलावा, Mahindra XUV 7XO में Electric Boss Mode जैसे फीचर्स भी मिलने वाले हैं, जिससे पीछे की सीट पर बैठे लोगों को ज्यादा सुविधा मिलेगी. साथ ही, SUV में रियर विंडो सन ब्लाइंड्स, स्टीयरिंग व्हील का नया डिजाइन, एम्बिएंट लाइटिंग और भी बहुत कुछ मिलेगा. नया स्टीयरिंग ट्विन-स्पोक यूनिट हो सकता है, जिसके बीच में इल्यूमिनेटेड ट्विन पीक्स लोगो देखने को मिलेगा.
देखिए Mahindra XUV 7XO का नया टीजर
नये इंटीरियर कलर शेड्स के साथ आएगा XUV 7XO
इन सभी फीचर्स के साथ SUV में नया इंटीरियर थीम भी देखने को मिलेगा. Mahindra XUV 7XO में नये इंटीरियर कलर शेड्स दिए जाएंगे, जिनमें बेज और मरून रंग का कॉम्बिनेशन नजर आएगा. यह बदलाव XUV700 के इंटीरियर कलर्स की तुलना में काफी बड़ा माना जा रहा है. हालांकि, इससे साफ है कि कंपनी अब भी प्रीमियम एक्सपीरियंस देने पर फोकस कर रही है.
टीजर में यह भी दिखाया गया है कि पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए टैबलेट या अन्य डिवाइस लगाने की खास फिटिंग दी गई है. इससे फिक्स्ड रियर स्क्रीन की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह सेटअप यात्रियों को अपनी पसंद के मुताबिक एंटरटेनमेंट इस्तेमाल करने की सुविधा देता है और साथ ही केबिन को साफ-सुथरा और फ्लेक्सिबल बनाए रखता है.
XUV 7XO इंजन ऑप्शन
मैकेनिकल तौर पर XUV 7XO में XUV700 वाले ही इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है, जिनमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन शामिल हैं. यह 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं, जबकि डीजल में AWD का ऑप्शन भी मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Mahindra XUV 7XO की प्री-बुकिंग शुरू, जानिए नये डिजाइन से लेकर फीचर्स तक क्या है खास
यह भी पढ़ें: Mahindra XUV 7XO: XUV 700 का नया रूप, 5 जनवरी 2026 को होगा जबरदस्त धमाका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










