Viral Video: नई दिल्ली की सड़कों पर दिखी 49 साल पुरानी विंटेज कार, इंजन की लोकेशन देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Published by : Ankit Anand Updated At : 16 Dec 2025 3:40 PM

विज्ञापन

Viral Video 1976 FIAT 126

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें 49 साल पुरानी विंटेज कार दिखाई दे रही है. कमाल की बात है कि आज भी ये विंटेज कार बेहद अच्छी हालत में है. जैसे ही ये कार सड़क पर निकली, आसपास मौजूद लोग इसे देखने के लिए रुक गए. आइए देखते हैं इस वीडियो को...

विज्ञापन

Viral Video: नई दिल्ली की सड़कों पर हाल ही में एक 49 साल पुरानी FIAT 126 Personal दिखाई दी. ये गाड़ी देखते ही देखते सभी लोगों का ध्यान खींच लिया. कमाल की बात है कि आज भी ये विंटेज कार बेहद अच्छी हालत में दिखाई दी. इसे 1976 मॉडल माना जा रहा है, जैसे ही सड़क पर निकली, आसपास मौजूद लोग इसे देखने के लिए रुक गए. नारंगी रंग की इस छोटी सी क्लासिक कार ने साबित कर दिया कि शानदार डिजाइन की चमक वक्त के साथ फीकी नहीं पड़ती. आइए देखते हैं इस वीडियो को.

वीडियो में क्या दिखा?

साइज में छोटी होने के बावजूद FIAT 126P ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी है. कार को चलते देख कई लोग ठहर गए, फोटो खींचने लगे और आपस में बातें करने लगे. कई युवाओं ने इसे पहली बार असल में देखा, तो वहीं उम्रदराज लोगों को वो दौर याद आ गया, जब गाड़ियों में सादगी और अलग पहचान हुआ करती थी.

यह वीडियो सिर्फ पुरानी यादें ही नहीं दिखाता, बल्कि गाड़ी की असली समस्या को भी समझाता है. इसमें इंजन के अंदर जाकर बैटरी चार्ज न होने की दिक्कत की जांच की जाती है, जो अल्टरनेटर से जुड़ी होती है. अल्टरनेटर, जो बैटरी को चार्ज रखने का अहम पार्ट होता है, उसे ध्यान से चेक किया गया ताकि पता चल सके कि वह सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं.

वोल्टमीटर जैसे नॉर्मल टूल्स की मदद से यह दिखाया गया कि बैटरी का वोल्टेज कैसे चेक किया जाता है और चार्जिंग आउटपुट को कैसे परखा जाए. यह जानकारी उन लोगों के लिए काफी काम की है जो खुद अपनी कार की देखभाल करना चाहते हैं, खासतौर पर पुरानी गाड़ियों के मामले में जहां थोड़ी ज्यादा हाथों-हाथ मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है.

Viral Video: देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: Viral Video: हैदराबाद में दिखी 21 फीट लंबी क्रिकेट बैट कार, स्पीड लिमिट सुनते ही खुली रह जाएंगी आंखें, देखें वीडियो

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola