TVS Apache RTX 300 भारत में लॉन्च, कीमत ₹1.99 लाख से शुरू, यहां देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Oct 2025 6:45 PM

विज्ञापन

TVS ने लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX 300. इसकी कीमत ₹1.99 लाख है, जानिए फीचर्स, इंजन डिटेल्स, राइड मोड्स और डिजाइन की पूरी जानकारी

विज्ञापन

TVS ने आखिरकार अपनी पहली एडवेंचर बाइक – TVS Apache RTX 300 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की शुरुआती कीमत ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसके साथ ही कंपनी ने एडवेंचर टूरर सेगमेंट में कदम रख दिया है, जहां इसका मुकाबला सीधे KTM 250 Adventure, Yezdi Adventure, और Royal Enfield Scram 440 जैसी बाइक्स से होगा.

TVS Apache RTX 300: इंजन और परफॉर्मेंस

नयी Apache RTX 300 में कंपनी ने एक 299cc, लिक्विड-ऑयल कूल्ड, सिंगल सिलेंडर RT-XD4 इंजन दिया है.

यह इंजन 35.5 hp की पावर और 28.5 Nm का टॉर्कजेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स है, जो बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ आता है.

इसके अलावा, इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है, जिससे गियर बदलना और भी स्मूद हो जाता है.

TVS ने इस बाइक में इंटेलिजेंट एयर-फ्लो टेक, टू-वे थर्मोस्टेट सिस्टम और पेटेंटेड डक्ट एंड डिफ्लेक्टर डिजाइन दिया है, जो इंजन को ठंडा रखता है और लंबे सफर में बेहतर परफॉर्मेंस देता है.

डिजाइन और लुक्स

डिजाइन की बात करें, तो Apache RTX 300 का लुक काफी मस्कुलर और एडवेंचरस है.

इसमें स्टील ट्रेलिस फ्रेम और एल्यूमिनियम डाईकास्ट स्विंगआर्म दिया गया है.

फ्रंट में आई-शेप्ड LED हेडलैंप, LED इंडिकेटर, और बीक-शेप फ्रंट डिजाइन बाइक को दमदार लुक देता है.

बड़ा फ्यूल टैंक, वाइड सीट्स और लगेज रैक इसे टूरिंग फ्रेंडली बनाते हैं.

यह बाइक Viper Green, Tarn Bronze, Metallic Blue, Lightning Black, और PearlWhite जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

TVS ने इस बाइक को फीचर्स से लैस किया है.

इसमें फुल-कलर TFT डिस्प्ले मिलता है, जो स्पीड, कॉल/SMS अलर्ट, मैप मिररिंग, और GoPro कंट्रोल जैसी जानकारी देता है.

बाइक में चार राइड मोड्स हैं – Tour, Rally, Urban, और Rain.

सुरक्षा के लिए इसमें ABS मोड (Rally, Urban, Rain), ट्रैक्शन कंट्रोल (2 मोड), क्रूज कंट्रोल, और TPMS(TyrePressureMonitoringSystem) दिया गया है.

इन फीचर्स की वजह से RTX 300 न सिर्फ पावरफुल है, बल्कि टेक्नोलॉजी से भी भरपूर है.

कीमत और मुकाबला (TVS Apache RTX 300 Price & Competition)

TVS Apache RTX 300 की कीमत ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है

यह बाइक सीधे KTM 250 Adventure, Yezdi Adventure, और Royal Enfield Scram 440 जैसी बाइक्स को टक्कर देगी

अपने सेगमेंट में यह सबसे वैल्यू फॉर मनी एडवेंचर बाइक मानी जा रही है.

TVS Apache RTX 300 भारतीय बाइकर्स के लिए एक नया एडवेंचर ऑप्शन लेकर आई है

शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और हाई-टेक फीचर्स के साथ यह बाइक निश्चित रूप से युवा राइडर्स और टूरिंग लवर्स को आकर्षित करेगी.

हीरो स्प्लेंडर से सस्ते 5 जबरदस्त इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलती है शानदार रेंज और बचत

रॉयल एनफील्ड Bullet 350 Vs Classic 350: 2025 में कौन-सी रेट्रो बाइक है आपके लिए बेहतर?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola