ePaper

Volvo की XC40 Recharge इसी हफ्ते होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगी 400 किलोमीटर की रेंज

Updated at : 24 Jul 2022 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
Volvo की XC40 Recharge इसी हफ्ते होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगी 400 किलोमीटर की रेंज

Volvo जल्द भारत में अपने XC40 Recharge को लॉन्च करने वाली है. यह कार सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता रखती है.

विज्ञापन

Volvo XC40 Recharge India Launch: बीते कुछ समय से भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गयी है. लगभग सभी कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मार्केट में उतार रही है. इसी बीच खबर यह भी आ रही है की Volvo 26 जुलाई को भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार XC40 Recharge को लॉन्च करने वाली है. Volvo XC40 Recharge एक प्रीमियम सेगमेंट इलेक्ट्रिक कार है. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के हिसाब से देखा जाये तो यह कार सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है. चलिए इस कार से जुड़ी सभी बातों को डीटेल से जानते हैं.

Volvo XC40 Recharge Features

Volvo की XC40 Recharge एक प्रीमियम सेगमेंट इलेक्ट्रिक कार है. इस कार में कंपनी आपको 12 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टू जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर्स सीट, वायरलेस चार्जिंग, लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाने वाले हैं. इस कार को कंपनी ने कॉम्पैक्ट मॉडुलर आर्किटेक्चर पर बनाया है.

Also Read: Xiaomi Electric Car जल्द होगी भारत में लॉन्च, 7 अरब रुपये निवेश करेगी कंपनी
Volvo XC40 Recharge Battery

Volvo XC40 Recharge के बैटरी पैक पर नजर डालें तो इसमें कंपनी ने 78kWh के बैटरी का इस्तेमाल किया है. यह एक लिथियम आयन बैटरी है. कंपनी का कहना है कि इस कार को सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है लेकिन अगर हम रियल वर्ल्ड रेंज की बात करें तो वह आसानी से 350 किलोमीटर की रेंज दे सकेगी.

Volvo XC40 Recharge Sale

Volvo ने अपने इस इलेक्ट्रिक कार को पिछले साल ही पेश कर दिया था. जून 2021 से इसकी प्री बुकिंग्स भी शुरू कर दी गयी थी. ख़बरों की मानें तो वह कार अक्टूबर के महीने से सेल और डिलीवरी के लिए अवेलेबल करवा दी जाएगी. कंपनी अपने इस इलेक्ट्रिक कार को 26 जुलाई को लॉन्च करने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola