New Auto Tech: अब सिर्फ पेट्रोल पर नहीं दौड़ेगी कार, इस कंपनी की गाड़ियां अब माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

माइल्ड हाइब्रिड एक पारंपरिक पेट्रोल या डीजल इंजन है, जिसमें कम वोल्टेज वाली बैटरी और एक इलेक्ट्रिक मोटर होती है. इसका उपयोग आमतौर एसी और रेडियो जैसे बिजली के घटकों को बिजली देने के लिए किया जाता है.

विज्ञापन

Volvo Mild Hybrid Automobile Technology: स्वीडन की लक्जरी वाहन कंपनी वॉल्वो ने घरेलू बाजार में अपने सभी वाहनों को माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल में बदल दिया है. वॉल्वो कार इंडिया के प्रमुख ज्योति मल्होत्रा ने यह जानकारी दी और बताया कि कंपनी ने 2030 तक सभी कारों को इलेक्ट्रिक में बदलने की अपनी योजना के तहत यह कदम उठाया है.

माइल्ड हाइब्रिड तकनीक क्या है?

माइल्ड हाइब्रिड एक पारंपरिक पेट्रोल या डीजल इंजन है, जिसमें कम वोल्टेज वाली बैटरी और एक इलेक्ट्रिक मोटर होती है. इसका उपयोग आमतौर एसी और रेडियो जैसे बिजली के घटकों को बिजली देने के लिए किया जाता है.

Also Read: Volvo XC40 Recharge भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में मिलेगी 418 किलोमीटर की रेंज

वॉल्वो की माइल्ड हाइब्रिड सीरीज पेश

इसी कड़ी में कंपनी ने अपने पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड कारों की नयी श्रेणी पेश की है. कंपनी की वर्ष 2023 में पेश होने वाली वाहनों की सूची में एक्ससी40 एसयूवी के पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड संस्करण के साथ एस90 सेडान, मध्यम आकार की एसयूवी एक्ससी60 और एसयूवी एक्ससी90 शामिल हैं.

इन वाहनों की पेशकश के साथ कंपनी ने अपने वाहनों को पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड में बदलने की प्रकिया को पूरा कर दिया है. वॉल्वो वारंटी, सर्विस और रोड साइड असिस्टेंस पर तीन साल का पैकेज भी देगी. XC40 रिचार्ज की बैटरी 8 साल की वारंटी के साथ आयेगी और हर कार के साथ एक 11kW क्षमता का एक वॉलबॉक्स चार्जर भी मिलेगा, जिसकी कीमत कार की कीमत में शामिल होगी. (इनपुट – भाषा)

Also Read: Maruti Suzuki के CEO केनिची अयुकावा की जगह लेंगे Volvo Eicher के विनोद अग्रवाल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola