Coronavirus Effect: आपके घर कैब से पहुंचेगा जरूरत का सामान, Uber ने Flipkart Big Basket और Spencer से मिलाया हाथ
Coronavirus Lockdown Uber partners Flipkart Big Basket Spencers To Deliver Essential Supplies लॉकडाउन Lockdown के दौरान लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने के लिए ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर उबर Uber ने लोकप्रिय ई-कॉमर्स सर्विस प्रोवाइडर फ्लिपकार्ट Flipkart के साथ पार्टनरशिप की है. बता दें कि पिछले दिनों बिग बास्केट Big Basket और स्पेंसर Spencers रिटेल के साथ मिलकर लोगों के घरों में जरूरी सामान पहुंचाने के लिए करार किया था.
Coronavirus Lockdown Uber partners Flipkart Big Basket Spencers To Deliver Essential Supplies : लॉकडाउन Lockdown के दौरान लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने के लिए ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर उबर Uber ने लोकप्रिय ई-कॉमर्स सर्विस प्रोवाइडर फ्लिपकार्ट Flipkart के साथ पार्टनरशिप की है.
बता दें कि पिछले दिनों बिग बास्केट Big Basket और स्पेंसर Spencers रिटेल के साथ मिलकर लोगों के घरों में जरूरी सामान पहुंचाने के लिए करार किया था.
कंपनी का कहना है कि हम इस मुश्किल समय में लोगों तक खाने-पीने के साथ जरूरी सामान पहुंचाना चाहते हैं, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
उबर के आधिकारिक ब्लॉग से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी की यह साझेदारी बी-टू-बी यानी बिजनेस-टू-बिजनेस है. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लोगों को उबर और फ्लिपकार्ट की सेवाएं मिलेंगी. उम्मीद की जा रही है कि दोनों कंपनियों की सेवाओं का लाभ जल्द ही देश के अन्य शहरों के लोग भी उठा सकेंगे.
उबर इंडिया ने साफ कर दिया है कि लोगों तक सामान पहुंचाने के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं वसूला जाएगा. साथ ही डिलीवरी के दौरान जो भी पैसा आयेगा, वह उन ड्राइवर्स को दिया जाएगा, जो अपनी जान खतरे में डालकर लोगों तक सामान डिलीवर कर रहे हैं. इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा है कि हम सरकार के दिशा-निर्देश का भी पालन करेंगे.
आपको बता दें कि पिछले महीने 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi ने 21 दिन के लिए, यानी 14 अप्रैल तक देश को लॉकडाउन करने की घोषणा की थी. कोरोना वायरस की संक्रमण में बढ़ोत्तरी न हो, इसके लिए केन्द्र सरकार ने ये फैसला लिया है. सरकार का कहना है कि लोग अपने घर रहें, जिससे इस महामारी की चेन को तोड़ा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










