फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर
Published by : Ankit Anand Updated At : 15 May 2026 3:07 PM
इलेक्ट्रिक स्कूटर (Photo: autolivenews.com)
Top 5 Electric Scooters: पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद कई लोगों के लिए रोज का सफर अब महंगा पड़ने लगा है. ऐसे में अगर आप नया स्कूटर लेने की सोच रहे हैं, तो इलेक्ट्रिक ऑप्शन काफी काम के साबित हो सकते हैं. इस लिस्ट में हमने ऐसे 5 मॉडल शामिल किए हैं जो शहर में चलाने, बचत और भरोसे के लिहाज से परफेक्ट हैं.
Top 5 Electric Scooters: जैसे ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चर्चा अपने आप तेज हो जाती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, क्योंकि पूरे भारत में फ्यूल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. जो लोग रोजाना 25-30 किलोमीटर का सफर करते हैं, उन्हें पेट्रोल पंप पर खर्च का फर्क महसूस जरूर होगा. ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर शहर में रोज आने-जाने वालों के लिए एक समझदारी भरा और खर्च बचाने वाला ऑप्शन नजर आने लगते हैं. यही वजह है कि हमने कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट तैयार की है, जो आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.
Bajaj Chetak
लिस्ट में सबसे पहले है Bajaj Chetak. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹91,504 (एक्स-शोरूम) है. पहली नजर में ही यह काफी सिंपल और समझने में आसान लगता है. बैठने का तरीका आरामदायक है, कंट्रोल्स इतने आसान हैं कि नए राइडर को भी ज्यादा समय नहीं लगता समझने में. सबसे खास बात यह है कि इसे चलाते वक्त ऐसा महसूस होता है जैसे आप कोई आम फैमिली स्कूटर चला रहे हों.
TVS iQube
TVS iQube की शुरुआती कीमत 1.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका प्रैक्टिकल और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बना डिजाइन है. यह स्कूटर खास तौर पर डेली कम्फर्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. सीट आरामदायक है, स्टोरेज स्पेस भी अच्छा मिलता है, जिससे छोटे-मोटे सामान रखने में आसानी होती है.
Ather 450X
Ather Energy का Ather 450X की शुरुआती कीमत 1.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. ये उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो स्कूटर में सिर्फ आराम नहीं, बल्कि दमदार परफॉर्मेंस भी चाहते हैं. खासकर शहर के ट्रैफिक में यह तेज एक्सेलरेशन और फुर्तीला राइडिंग एक्सपीरियंस देता है.
Honda Activa
Honda की Activa Electric की शुरुआती कीमत करीब 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत सिर्फ फीचर्स नहीं, बल्कि लोगों का भरोसा हो सकता है. भारत में ऐसा शायद ही कोई हो जिसने पिछले 20 सालों में कभी न कभी एक्टिवा का नाम न सुना हो या खुद इस्तेमाल न किया हो.
Ather Rizta
Ather Rizta की कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इस स्कूटर को देखकर साफ समझ आता है कि इसे खास तौर पर फैमिली यूज को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें आपको लंबी सीट, आरामदायक राइडिंग पोजिशन और बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है.
यह भी पढ़ें: बढ़ती तेल कीमतों के बीच कार मालिक जरूर जानें ये आसान टिप्स, फ्यूल खर्च होगा कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










