बिहार के इन दो जिलों में लगेगी डालमिया की बड़ी सीमेंट फैक्ट्री, 1000 करोड़ से ज्यादा का होगा निवेश

Updated:
विज्ञापन
bihar dalmia cement factory

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार मिली है. मुजफ्फरपुर और किशनगंज में डालमिया समूह की दो बड़ी सीमेंट फैक्ट्रियों को स्टेज-1 क्लीयरेंस मिल गई है. दोनों परियोजनाओं में 1000 करोड़ से अधिक का निवेश होगा, जिससे रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति मिलती दिख रही है. राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक में मुजफ्फरपुर और किशनगंज में डालमिया समूह की बड़ी सीमेंट फैक्ट्रियों को स्टेज-1 क्लीयरेंस दे दी गई है. दोनों परियोजनाओं में कुल मिलाकर 1000 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्तावित है.

मुजफ्फरपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में 573.15 करोड़ की लागत से डालमिया भारत ग्रीन विजन लिमिटेड की 2.5 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष (MTPA) क्षमता वाली सीमेंट इकाई स्थापित की जाएगी. वहीं किशनगंज में 573.76 करोड़ के निवेश से डालमिया सीमेंट (नॉर्थ ईस्ट) लिमिटेड की नई यूनिट लगाने को मंजूरी मिली है.

उद्योग मंत्री बोलीं- बिहार तेजी से बन रहा औद्योगिक हब

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और त्वरित स्वीकृति देने के लिए लगातार काम कर रही है. यही वजह है कि अब बड़े औद्योगिक समूह बिहार में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल करना है.

‘बिहार अब निवेशकों की पहली पसंद बन रहा’

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आइडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि सरकार की सकारात्मक नीतियों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है. देश के बड़े औद्योगिक समूह बिहार को विस्तार के लिए मजबूत गंतव्य के रूप में देख रहे हैं.

उन्होंने कहा कि किशनगंज और मुजफ्फरपुर की ये परियोजनाएं सिर्फ उत्पादन क्षमता ही नहीं बढ़ाएंगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार देंगी.

SIPB बैठक में 16 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बैठक में कुल 2484.06 करोड़ की 16 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस प्रदान किया गया. इसके अलावा 46.86 करोड़ की 4 परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति भी दी गई. इन प्रस्तावों में अंबुजा, केएनएसजी एल्यूमिनियम प्राइवेट लिमिटेड, एस राजदेव बिल्ड्ज एलएलपी, आइकॉन स्पाइरल इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, सीता एग्रो फूड प्रोडक्ट और SAPL इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां भी शामिल हैं.

रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से बिहार में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. साथ ही स्थानीय स्तर पर व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी. बैठक में निवेश स्वीकृति प्रक्रिया को और अधिक आसान, पारदर्शी और तेज बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया.

Also Read: अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 1 से 15 जून तक बिहार के इन दो जिलों में होगा एग्जाम

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन