कम वजन, ज्यादा कम्फर्ट और शानदार माइलेज… महिलाओं की हर जरूरत को पूरा करते हैं ये 5 स्कूटर

Updated:
विज्ञापन
Scooters For Women

महिलाओं के लिए बेस्ट स्कूटर्स (Photo: AI Generated)

Scooters For Women: अगर आप ऐसा स्कूटर चाहती है जो रोज की भागदौड़ को आसान बना दे, तो सही मॉडल चुनना बेहद जरूरी है. इस लिस्ट में शामिल स्कूटर्स स्टाइल, सुविधा और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का शानदार बैलेंस देते हैं. आइए जानते हैं इनमें से कौन-सा स्कूटर आपकी जरूरतों, बजट और लाइफस्टाइल के लिए सबसे बेहतर होगा.

विज्ञापन

महिलाओं के लिए स्कूटर स्कूटर खरीदते समय सिर्फ उसका लुक ही नहीं, बल्कि वजन, चलाने में आसानी और रोजमर्रा की परफॉर्मेंस भी काफी मायने रखती है.  यही वजह है कि 2026 में Honda, TVS और Ola जैसे बड़े ब्रांड्स के स्कूटर्स महिलाओं के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं. ये मॉडल आसान हैंडलिंग और  कम्फर्टेबल राइड के साथ हर दिन की राइड को आसान बनाते हैं. अगर आप अपने लिए एक अच्छा स्कूटर तलाश रही हैं, तो यह गाइड आपके काम आ सकती है. यहां हम 5 पॉपुलर स्कूटर्स के बारे में बात करेंगे जो आराम, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में सबसे आगे हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Honda Activa 6G 

ये स्कूटी सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है. इसकी सबसे बड़ी खासियत H-Smart टेक्नोलॉजी है, जो कीलेस एंट्री और बेहतर सिक्योरिटी जैसे फीचर्स देती है. साथ ही इसका इंजन काफी स्मूद और कम वाइब्रेशन वाला है, जिससे शहर की रोजमर्रा की सवारी बेहद कम्फर्टेबल बन जाती है.

  • माइलेज: 47 kmpl
  • वेरिएंट्स: स्टैंडर्ड, डीलक्स, H-Smart और Year Anniversary Edition
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी: 5.3 लीटर
  • कीमत: 75,433 – 89,806 लाख

TVS Jupiter 125

अपनी ‘Zyada Ka Fayda’ फिलॉसफी के लिए मशहूर यह स्कूटी सेगमेंट में सबसे बड़े फुटबोर्ड स्पेस और अंडर-सीट स्टोरेज के साथ आती है. इसकी सबसे खास बात है एक्सटर्नल फ्यूल फिल फीचर. इसकी वजह से पेट्रोल भरवाते समय सीट खोलने या स्कूटी से उतरने की जरूरत नहीं पड़ती.

  • माइलेज: 50 kmpl
  • वेरिएंट्स: Drum Alloy, Disc Alloy, DT SXC और SmartXonnect
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी: 5.1 लीटर
  • कीमत: 77,000 – 87,800 लाख

यह भी पढ़ें: एक बार चार्ज करिए और लंबा चलाइए, कम बजट में ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स देते हैं सबसे ज्यादा रेंज

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid

इसका स्टाइलिश रेट्रो-यूरोपियन डिजाइन पहली ही नजर में दिल जीत लेता है. सिर्फ 98 kg वजन के साथ यह 125cc सेगमेंट की सबसे हल्की स्कूटियों में से एक है. वहीं, इसका हाइब्रिड असिस्ट सिस्टम स्टार्ट होते ही एक्स्ट्रा पिक-अप देता है.

  • माइलेज: 49 kmpl
  • वेरिएंट्स: Drum, Disc, Drum Deluxe, Drum Metallic, Disc Deluxe, Disc Special और Disc Dark
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी: 5.2 लीटर
  • कीमत: 74,910 – 95,200 लाख

Suzuki Access 125

इसका प्रीमियम और सोफिस्टिकेटेड लुक पहली नजर में ही पसंद आ जाता है. वहीं क्रोम फिनिश वाला LED हेडलैंप इसे और भी स्टाइलिश बनाता है. लंबी और चौड़ी सीट की वजह से राइडिंग काफी कम्फर्टेबल रहती है. इसके अलावा, Bluetooth कनेक्टिविटी वाला डिजिटल कंसोल नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं भी देता है.

  • माइलेज: 47 kmpl
  • वेरिएंट्स: Standard, Special Edition, Ride Connect और Ride Connect TFT Edition
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी: 5.3 लीटर
  • कीमत: 77,284 – 98,378 लाख

Ola S1 X

इसमें फिजिकल चाबी दी गई है, जिससे इसे यूज करना बेहद आसान हो जाता है. इसके 34 लीटर के बड़े बूट स्पेस में हेलमेट, बैग या रोजमर्रा का सामान आराम से रखा जा सकता है. वहीं, 0 से 40 km/h की स्पीड सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ लेने की पावर ट्रैफिक में तेजी से आगे बढ़ने में मदद करती है. कंपनी 8 साल की बैटरी वारंटी भी देती है, जिससे लंबे समय तक बेफिक्र होकर स्कूटर चलाया जा सकता है.

  • रेंज: 151 km (फुल चार्ज पर)
  • वेरिएंट्स: 2kWh, 3kWh, 4kWh और 5.2kWh
  • बैटरी: 5.2 kWh तक उपलब्ध
  • कीमत: 80,499 – 1.30 लाख

यह भी पढ़ें: फोन में मैप देखने की जरूरत नहीं, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर आते हैं इनबिल्ट नेविगेशन के साथ

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola