फोन में मैप देखने की जरूरत नहीं, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर आते हैं इनबिल्ट नेविगेशन के साथ

Published by : Ankit Anand Updated At : 14 Jun 2026 12:34 PM

विज्ञापन

इनबिल्ट नेविगेशन के साथ आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Photo: AI Generated)

Inbuilt Navigation Electric Scooter: आज के इलेक्ट्रिक स्कूटर अब सिर्फ रेंज तक सीमित नहीं रहे, बल्कि स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस हो गए हैं. इनमें इनबिल्ट नेविगेशन, बड़े TFT डिस्प्ले और कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं, जिससे राइडिंग इजी और स्मार्ट हो जाती हैं. Bajaj, TVS और Ola जैसे बड़े ब्रांड्स के मॉडल इस सेगमेंट में शामिल हैं.

विज्ञापन

Inbuilt Navigation Electric Scooter: आज के समय में नेविगेशन फीचर राइडर्स की सबसे जरूरी जरूरतों में से एक है. अच्छी बात यह है कि अब इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ लंबी रेंज और कम खर्च का फायदा ही नहीं देते, बल्कि स्मार्ट इन-डिस्प्ले नेविगेशन जैसे फीचर भी लेकर आ गए हैं, जिससे रास्ता ढूंढना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. भारत में कई कंपनियों के स्कूटर्स में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा मिलती है. इसकी मदद से राइडर को बार-बार मोबाइल देखने की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आप भी ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं जिसमें नेविगेशन की सुविधा हो, तो नीचे हमने भारत के 5 बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में. आइए देखते हैं इन्हें.

Bajaj Chetak C3501

Bajaj Chetak कई वेरिएंट्स में मिलता है. इसका टॉप मॉडल Chetak 3501 खास फीचर्स के साथ आता है, जिसमें TFT डिस्प्ले और नेविगेशन सपोर्ट दिया गया है. करीब ₹1.22 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत वाले इस स्कूटर में 5-इंच का टचस्क्रीन मिलता है, जिससे कॉल अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और डॉक्यूमेंट्स आसानी से एक्सेस किए जा सकते हैं. सबसे खास बात इसका इनबिल्ट मैप्स फीचर है, जो फुल मैप व्यू के साथ-साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी देता है.

Hero Vida V2 Plus

Hero MotoCorp की Vida ब्रांड का V2 Plus एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसमें 7-इंच का बड़ा TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो कनेक्टिविटी और कंट्रोल को काफी स्मूथ बना देता है. इसके साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी दिया गया है, जिससे भीड़भाड़ वाली सड़कों पर रास्ता ढूंढना बहुत आसान हो जाता है. कीमत की बात करें तो यह स्कूटर ₹1.07 लाख (एक्स-शोरूम) में आता है.

यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर

TVS iQube ST

TVS iQube ST की कीमत करीब ₹1.58 लाख (एक्स-शोरूम) है. इसमें 17.78 cm का बड़ा TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है. इसमें म्यूजिक कंट्रोल, कॉल अलर्ट, 100 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, Alexa वॉइस असिस्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी कई काम के फीचर्स मिलते हैं. iQube ST अलग-अलग वेरिएंट्स में आता है और इसमें BaaS (Battery as a Service) का ऑप्शन भी मिलता है,

Ola S1 Pro+

Ola S1 Pro Plus आज भारत के सबसे फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक माना जाता है. इसमें 7-इंच का बड़ा टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले मिलता है, जो इसे बिल्कुल स्मार्ट गैजेट जैसा फील देता है. इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, OTA अपडेट और कई शानदार फीचर्स जैसे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, GPS सपोर्ट, रिमोट बूट लॉक, क्रूज कंट्रोल और म्यूजिक कंट्रोल भी दिए गए हैं. साथ ही MoveOS सपोर्ट इसे और भी स्मार्ट बना देता है. कीमत की बात करें तो Ola S1 Pro+ की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.24 लाख रखी गई है.

Ather 450X

Ather 450X में सिटी क्रूज, हिल होल्ड, क्रॉल मोड जैसे ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स मिलते हैं. साथ ही कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, डैशबोर्ड पर WhatsApp नोटिफिकेशन, पॉटहोल अलर्ट, लाइव अपडेट और वॉइस असिस्ट जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी मिलती हैं. इन सभी फीचर्स को यूजर एक 7-इंच के फास्ट और स्मूद TFT टचस्क्रीन के जरिए आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें Google Maps पर बेस्ड टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलता है. इसकी कीमत लगभग ₹1.47 लाख (एक्स-शोरूम) है.

यह भी पढ़ें: एक बार चार्ज करिए और लंबा चलाइए, कम बजट में ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स देते हैं सबसे ज्यादा रेंज

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola