Suzuki की दो दमदार बाइक्स में आई बड़ी तकनीकी खराबी, 5145 यूनिट्स को किया गया रिकॉल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Aug 2025 3:36 PM
सुजुकी बाइक रिकॉल
Suzuki Bike Recall: सुजुकी ने Gixxer SF 250 और Gixxer 250 की 5,145 यूनिट्स को रिकॉल किया है. जानिए क्या है तकनीकी खराबी और कैसे होगी मुफ्त रिपेयर
Suzuki Bike Recall: क्या है पूरा मामला?
भारतीय दोपहिया बाजार में Suzuki की Gixxer सीरीज हमेशा से Bajaj Pulsar, Yamaha FZ और TVS Apache जैसी बाइक्स को टक्कर देती आई है. लेकिन हाल ही में कंपनी की 250cc लाइनअप में शामिल दो प्रमुख मॉडल- Gixxer 250 और Gixxer SF 250- में एक गंभीर तकनीकी खामी सामने आई है. Suzuki ने इन बाइक्स की 5,145 यूनिट्स को रिकॉल किया है.
तकनीकी खराबी का कारण
कंपनी के अनुसार, इन बाइक्स में गलती से वही रियर ब्रेक असेंबली लगा दी गई थी जो V-Strom SX के लिए डिजाइन की गई थी. इसका नतीजा यह हुआ कि ब्रेक पैड और डिस्क के बीच सही संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिससे असमान घिसाव और ब्रेकिंग परफॉर्मेंस में कमी आ सकती है.
ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रिकॉल प्रक्रिया कैसे होगी?
Suzuki ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित ग्राहकों से सर्विस सेंटर खुद संपर्क करेंगे. रियर ब्रेक असेंबली को बिल्कुल मुफ्त में बदला जाएगा और इसके लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. ग्राहक अपने वाहन की स्थिति को Suzuki की वेबसाइट पर VIN नंबर डालकर भी जांच सकते हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
Gixxer 250 और SF 250 दोनों ही बाइक्स में 249cc का सिंगल-सिलेंडर, SOHC, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो लगभग 26 bhp की पावर और 22 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. परफॉर्मेंस के मामले में ये बाइक्स मजबूत हैं, लेकिन बिक्री के आंकड़े उम्मीद से कम रहे हैं.
बिक्री पर असर
हालांकि Gixxer SF 250 और Gixxer 250 को परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में काफी सराहा गया है, लेकिन भारतीय बाजार में इनकी बिक्री अपेक्षाकृत कमजोर रही है. यह रिकॉल प्रक्रिया कंपनी की ब्रांड इमेज पर असर डाल सकती है, लेकिन साथ ही यह ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संकेत भी है.
Hero MotoCorp ने 1 लाख में उतारा Hero Xtreme 125R का नया वेरिएंट, सेफ्टी के साथ स्टाइल भी
Hero Glamour X 125 लॉन्च: ₹89,999 में क्रूज कंट्रोल और LCD स्क्रीन के साथ आई स्मार्ट बाइक
2 लाख से भी कम में आते हैं ये Adventure Tourer Bikes, लुक ऐसी की तुरंत राइड करने का मन करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










