Hero MotoCorp ने 1 लाख में उतारा Hero Xtreme 125R का नया वेरिएंट, सेफ्टी के साथ स्टाइल भी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Aug 2025 4:03 PM

विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प ने हीरो एक्सट्रीम 125R का सिंगल-सीट वेरिएंट लॉन्च किया

Hero MotoCorp ने Xtreme 125R का नया सिंगल-सीट वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है. जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और मुकाबला किससे है

विज्ञापन

Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में Xtreme 125R का नया सिंगल-सीट वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. ₹1 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर पेश किया गया यह मॉडल उन राइडर्स के लिए है, जो आराम और परफॉर्मेंस, दोनों चाहते हैं. यह वेरिएंट ₹2,000 सस्ता है टॉप-स्पेक ABS वेरिएंट से, जिससे यह बजट-फ्रेंडली विकल्प बनता है.

सिंगल-सीट डिज़ाइन: आराम में इज़ाफा

इस नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत है इसका सिंगल-सीट डिज़ाइन. जहां स्प्लिट-सीट वेरिएंट स्पोर्टी लुक देता है, वहीं सिंगल-सीट वेरिएंट राइडर और पिलियन दोनों के लिए बेहतर आराम सुनिश्चित करता है. हालांकि, इसमें स्पोर्टी अपील थोड़ी कम हो जाती है.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इंजन और परफॉर्मेंस

Hero Xtreme 125R में वही 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो Glamour X 125 में भी दिया गया है. यह इंजन 11.4bhp की पावर 8,250rpm पर और 10.5Nm का टॉर्क 6,000rpm पर जनरेट करता है. साथ में मिलता है 5-स्पीड गियरबॉक्स, जो शहर की सड़कों पर स्मूद राइडिंग अनुभव देता है.

सेफ्टी और फीचर्स

इस वेरिएंट में सिंगल-चैनल ABS दिया गया है, जो ब्रेकिंग को सुरक्षित और कंट्रोल्ड बनाता है. इसके अलावा बाइक में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है, जिससे यह एक भरोसेमंद और परिचित विकल्प बना रहता है.

मुकाबला किससे?

Hero Xtreme 125R का मुकाबला बाजार में TVS Raider 125, Honda CB 125 Hornet और Bajaj Pulsar N125 जैसे पॉपुलर मॉडल्स से है. इन सभी बाइक्स में परफॉर्मेंस, स्टाइल और कीमत का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है.

Hero Glamour X 125 लॉन्च: ₹89,999 में क्रूज कंट्रोल और LCD स्क्रीन के साथ आई स्मार्ट बाइक

2 लाख से भी कम में आते हैं ये Adventure Tourer Bikes, लुक ऐसी की तुरंत राइड करने का मन करें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola