25 हजार रुपये सस्ता हुआ OLA S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर, होली पर कीमतों में भारी कटौती

Updated:
विज्ञापन

Ola Electric Holi Flash Sale / Ola

Ola Electric Scooter Price Drop: अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही मौका है. ओला S1 सीरीज के इन शानदार ऑफर्स का फायदा उठाएं और सस्ती, टिकाऊ और स्मार्ट मोबिलिटी का अनुभव करें.

विज्ञापन

Ola Electric Scooter Price Drop: होली के त्योहार पर ओला इलेक्ट्रिक ने अपने S1 सीरीज ई-स्कूटर पर शानदार ऑफर्स की घोषणा की है. कंपनी ने ‘होली फ्लैश सेल’ के तहत अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतों में 26,750 रुपये तक की छूट देने का ऐलान किया है. यह सीमित अवधि की सेल 13 मार्च से 17 मार्च 2024 तक चलेगी, जिसमें ग्राहक आकर्षक डिस्काउंट और अतिरिक्त लाभ का आनंद ले सकते हैं.

S1 स्कूटरों पर भारी छूट और नयी कीमतें

ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी S1 रेंज के विभिन्न मॉडल्स पर आकर्षक डिस्काउंट की पेशकश की है:

S1 Air: ₹26,750 तक की छूट, नई कीमत ₹89,999
S1 X+ (Gen-2): ₹22,000 तक की छूट, नई कीमत ₹82,999
S1 Gen-3 रेंज: ₹25,000 तक की छूट
S1 X सीरीज: ₹69,999 से लेकर ₹1,79,999 तक के विकल्प

इस ऑफर में 10,500 रुपये तक के अतिरिक्त लाभ भी शामिल हैं.

ओला S1 Gen-2 और Gen-3 स्कूटरों पर एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

S1 Gen-2 खरीदारों को मिलेंगे:

₹2,999 में एक साल का मुफ्त MoveOS+ सब्सक्रिप्शन (कीमत ₹7,499)
₹7,499 में एक्सटेंडेड वारंटी (कीमत ₹14,999)

S1 Gen-3 के प्रमुख मॉडल्स:

S1 Pro+ (5.3 kWh बैटरी) – ₹1,85,000
S1 Pro (4 kWh बैटरी) – ₹1,54,999
S1 Pro (3 kWh बैटरी) – ₹1,29,999
S1 X सीरीज (2 kWh, 3 kWh, 4 kWh बैटरी ऑप्शंस) – ₹89,999 से ₹1,24,999 तक

क्यों खरीदें ओला S1 ई-स्कूटर इस होली?

लॉन्ग-रेंज बैटरी: ओला स्कूटर दमदार बैटरी के साथ लंबी दूरी तय करने में सक्षम हैं
बजट-फ्रेंडली कीमतें: सीमित समय के लिए भारी छूट और आकर्षक कीमतें
इको-फ्रेंडली विकल्प: पेट्रोल के खर्चे से मुक्ति और पर्यावरण के अनुकूल सफर.

यह भी पढ़ें: Hyperloop Project: रांची से टाटा की दूरी अब सिर्फ 20 मिनट में होगी पूरी

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Alto K10: 6 एयरबैग्स वाली सबसे किफायती कार बनी नयी मारुति ऑल्टो, कम बजट में भी सुरक्षा से समझौता नहीं

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola