Maruti Suzuki Alto K10: 6 एयरबैग्स वाली सबसे किफायती कार बनी नयी मारुति ऑल्टो, कम बजट में भी सुरक्षा से समझौता नहीं

Updated:
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto K10: 6 एयरबैग्स वाली सबसे किफायती कार बनी नयी मारुति ऑल्टो, कम बजट में भी सुरक्षा से समझौता नहीं

Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Alto K10 को अपडेटेड सेफ्टी फीचर लिस्ट के साथ पेश किया गया है, जिसमें अब सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग दिए गए हैं. इसके अलावा, कार के इंजन में भी हल्का पावर बूस्ट किया गया है.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto K10: मारुति सुजुकी की एंट्री-लेवल हैचबैक Alto K10 को एक बड़ा अपडेट मिला है. अब यह कार स्टैंडर्ड, LXi, VXi और VXi Plus जैसे चार वेरिएंट्स में छह एयरबैग्स के साथ आएगी, जिससे इसकी सुरक्षा स्तर और बेहतर हो गया है. पहले इस कार में सिर्फ ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए डुअल एयरबैग्स दिए जाते थे. लेकिन नए अपडेट के साथ अब ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग्स के अलावा, साइड एयरबैग्स और कर्टेन एयरबैग्स भी स्टैंडर्ड रूप में शामिल कर दिए गए हैं. मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 के लिए नया सेफ्टी फीचर अपडेट, सेलेरियो और ब्रेजा जैसे मॉडलों में स्टैंडर्ड के रूप में छह एयरबैग जोड़ने के बाद आया है.

Maruti Alto K10 अब पहले से ज्यादा पावरफुल 

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 को अब नए सेफ्टी फीचर्स के साथ थोड़ा ज्यादा पावर और टॉर्क भी मिला है. यह हैचबैक अब भी 1.0-लीटर, थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से लैस है और पेट्रोल-CNG बाय-फ्यूल विकल्प में भी उपलब्ध है. ट्रांसमिशन विकल्पों में पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी यूनिट शामिल हैं. हालांकि, अपडेट के बाद अब इसका इंजन पहले की तुलना में 1.47 बीएचपी ज्यादा पावर और 2 एनएम अतिरिक्त टॉर्क जनरेट करता है.

Maruti Alto K10 की दाम में हुआ इजाफा

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 अब पहले से ज्यादा सुरक्षित और पावरफुल हो गई है, लेकिन इसके साथ ही इसकी कीमतों में भी इजाफा किया गया है. नए अपडेट में छह एयरबैग जोड़े गए हैं और पावर में हल्की बढ़ोतरी की गई है, जिसके चलते कार की कीमत अब ₹6,000 से ₹16,000 तक बढ़ गई है.

अपडेट से पहले ऑल्टो K10 की एक्स-शोरूम कीमत ₹4.09 लाख से ₹6.05 लाख के बीच थी, लेकिन अब यह ₹4.23 लाख से ₹6.21 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है. वहीं, इसका सबसे किफायती ऑटोमैटिक वेरिएंट VXi AMT अब ₹5.81 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलेगा, जो पहले ₹5.65 लाख थी, यानी इसमें ₹16,000 का इजाफा हुआ है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : iPhone vs Android: प्रॉडक्ट और सर्विसेज के रेट्स में इतना अंतर क्यों?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को लगातार कवर करते हैं.

अंकित की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट और ऐप्स, AI टूल्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को केवल लॉन्च या स्पेसिफिकेशन तक सीमित न रखकर, यूजर एक्सपीरियंस, टेक्नोलॉजी और बाजार के ट्रेंड्स के नजरिए से भी समझाया जाए.

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब 1 वर्ष तक काम किया. वहां उन्हें टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज इकोसिस्टम में सटीक, स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने की समझ विकसित करने में मदद की.

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola