पुराना लाओ, नया ले जाओ! Ola का Gen-3 अपग्रेड ऑफर बेंगलुरु से शुरू

Ola Electric का नया दांव, क्या फिर बनेगी मार्केट लीडर?
Ola Electric ने Gen-1 और Gen-2 ग्राहकों के लिए Gen-3 अपग्रेड प्रोग्राम लॉन्च किया. नयी 4680 भारत सेल बैटरी, 320 किमी रेंज और स्मार्ट फीचर्स के साथ कंपनी फिर से मार्केट में वापसी की तैयारी कर रही है
भारत की अग्रणी ईवी टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपने पुराने ग्राहकों को खुश करने के लिए एक खास अपग्रेड प्रोग्राम शुरू किया है. कंपनी अब Gen-1 और Gen-2 स्कूटर और बाइक मालिकों को लेटेस्ट Gen-3 मॉडल्स में अपग्रेड करने का मौका दे रही है. इसमें शामिल हैं 4680 “भारत सेल” बैटरी तकनीक, जो 320 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है.
अपग्रेड प्रोग्राम की शुरुआत
ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर ऐलान किया है कि यह प्रोग्राम सबसे पहले बेंगलुरु में शुरू हो रहा है. इसके तहत पुराने ग्राहकों को S1 Pro, S1 Pro+, S1X Gen-3 स्कूटर और Roadster सीरीज की नयी बाइक्स में अपग्रेड करने का विकल्प मिलेगा.
Gen-3 मॉडल्स की खासियत
- 4680 भारत सेल बैटरी: स्वदेशी तकनीक पर आधारित, लंबी रेंज और बेहतर ड्यूरेबिलिटी
- हार्डवेयर सुधार: मिड-ड्राइव मोटर, चेन-ड्राइव सिस्टम और अधिक
- सॉफ्टवेयर अपडेट: MoveOS के नये फीचर्स से स्मार्ट और आसान राइडिंग एक्सपीरिएंस
- रेंज: प्रीमियम वेरिएंट्स में 320 किलोमीटर तक.
ओला की स्ट्रैटेजी और चैलेंज
कभी 36% मार्केट शेयर रखने वाली ओला अब सिर्फ 4-6% हिस्सेदारी तक सिमट गई है. टीवीएस मोटर और बजाज ऑटो 60% से अधिक बाजार पर कब्जा जमाए हुए हैं.
- ग्राहकों की शिकायतें: सर्विस में देरी, पार्ट्स की कमी और भरोसेमंद प्रदर्शन की कमी
- वित्तीय दबाव: Q3 में राजस्व आधा हो गया और ₹490 करोड़ का घाटा दर्ज हुआ
- सॉल्यूशन: कंपनी ने स्ट्रक्चरल रीसेट की घोषणा की है, जिसके तहत स्टोर्स की संख्या घटाकर 550 की जाएगी और हाइपरसर्विस सेंटर शुरू किये गए हैं, जहां 80% सर्विस रिक्वेस्ट उसी दिन पूरी करने का लक्ष्य है.
क्या ओला फिर से बाजार की बादशाह बनेगी?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह अपग्रेड प्रोग्राम कस्टमर लॉयल्टी बढ़ाने में मदद करेगा. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू और डिस्काउंट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. कंपनी को उम्मीद है कि Gen-3 प्लैटफॉर्म और नयी बैटरी तकनीक के साथ वह फिर से मार्केट लीडरशिप हासिल कर सकेगी.
यह भी पढ़ें: TVS Jupiter 110 खरीदें या इलेक्ट्रिक Ola S1X, जानें प्राइस से लेकर फीचर तक की जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










