Report: मारुति कार और हीरो बाइक सबसे ज्यादा होती है चोरी, पढ़ें पूरी खबर

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में 56 प्रतिशत वाहन दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में चोरी होते हैं. इस तरह से आप इसे वाहन मालिकों के लिए सबसे रिस्की एरिया कह सकते हैं. यह रिपोर्ट देशभर में वाहनों की चोरी के ट्रेंड को भी दर्शाती है.

विज्ञापन

Most Stolen Car Bike In India: भारत में सबसे ज्यादा गाड़ियां कहां चोरी होती हैं? भारत में कौन-सी कार या बाइक सबसे ज्यादा चोरी होती है? आपके मन में भी ऐसे सवाल उठते होंगे. दरअसल, इंश्योरेंस कंपनी ACKO ने एक रिपोर्ट जारी की है. इसके अनुसार, देशभर में 56 प्रतिशत वाहन दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में चोरी होते हैं. इस तरह से आप इसे वाहन मालिकों के लिए सबसे रिस्की एरिया कह सकते हैं. यह रिपोर्ट देशभर में वाहनों की चोरी के ट्रेंड को भी दर्शाती है.

मारुति कार, हीरो बाइक चोरों की फेवरेट

ACKO की वाहन चोरी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) और स्विफ्ट (Maruti Swift) सबसे ज्यादा चोरी होती है. वहीं, मोटरसाइकिल की बात करें, तो हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की स्प्लेंडर प्लस (Splendor Plus) चोरों की पहली पसंद है. इस रिपोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में चोरी होनेवाली टॉप कार और टू-व्हीलर्स की लिस्ट भी दी गई है. इसमें बाइक्स और स्कूटर्स भी शामिल हैं.

Also Read: 5 लाख रुपये से भी सस्ती Maruti की यह 7 सीटर कार लोगों को आ रही बेहद पसंद, जानें खूबियां

कारों में ये है चोरों की पहली पसंद

  1. मारुति सुजुकी वैगन आर/मारुति सुजुकी स्विफ्ट

  2. ह्युंडई क्रेटा

  3. ह्युंडई सैंट्रो

  4. होंडा सिटी

  5. ह्युंडई आई10

सबसे अधिक चोरी होनेवाली बाइक्स

  1. हीरो स्प्लेंडर

  2. होंडा एक्टिवा

  3. बजाज पल्सर

  4. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350

  5. टीवीएस अपाचे

Also Read: Diwali पर नयी बाइक खरीदने का है प्लान, यहां देखें Hero Motocorp के पावर बाइक्स की प्राइस लिस्ट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola