नई Citroen eC3 X खरीदने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा वेरिएंट है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी
Citroen eC3 X / Image: Citroen
Citroen eC3 X को तीन वेरिएंट्स Live, Live (O) और Shine में लॉन्च किया गया है. बेस मॉडल जरूरी फीचर्स के साथ आता है, जबकि टॉप मॉडल प्रीमियम सुविधाओं से लैस है. हालांकि, Live (O) वेरिएंट कीमत और फीचर्स के बीच सबसे बेहतर बैलेंस बनाता है, जिससे यह सबसे वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन साबित होता है.
हाल ही में Citroen ने नई 2026 Citroen eC3 X Electric भारतीय ऑटो मार्केट में लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है, जो पुराने मॉडल के मुकाबले करीब 1.74 लाख रुपये कम है. ऐसे में अगर आप भी Citroen eC3 X खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सिर्फ इसकी कीमत जानना काफी नहीं है. असली सवाल यह है कि कौन-सा वेरिएंट आपके लिए सबसे ज्यादा वैल्यू देगा. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसमें Live, Live (O) और Shine शामिल है. इनकी कीमत और फीचर्स भी एक-दूसरे से काफी अलग हैं. ऐसे में खरीदने से पहले यह जानना जरूरी है कि किस वेरिएंट में क्या-क्या मिलता है और कौन-सा मॉडल आपके बजट और जरूरत के हिसाब से सबसे बेहतर रहेगा.
Live वेरिएंट: जरूरी फीचर्स के साथ एंट्री-लेवल ऑप्शन
यह eC3 X का बेस वेरिएंट है, जिसमें रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें हैलोजन हेडलैंप, 15-इंच स्टील व्हील्स, रियर पार्किंग सेंसर, रिमोट कीलेस एंट्री, फैब्रिक सीट्स और मैनुअल एसी मिलता है. इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Eco और Power ड्राइव मोड, पावर विंडो, फोल्ड-फ्लैट रियर सीट और 12V सॉकेट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. सुरक्षा के लिए इसमें 4 एयरबैग, ABS के साथ EBD, सीटबेल्ट रिमाइंडर, चाइल्ड लॉक और पंचर रिपेयर किट भी मिलती है.
Live (O): ज्यादा टेक्नोलॉजी और बेहतर कनेक्टिविटी
Live (O) वेरिएंट में बेस मॉडल के सभी फीचर्स के साथ कुछ एडिशनल सुविधाएं जोड़ी गई हैं. इसकी कीमत 12.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें व्हील कवर, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और 9.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. यह सिस्टम वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है. इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और रिवर्स पार्किंग कैमरा भी दिया गया है.
Shine: फीचर्स से भरपूर टॉप मॉडल
अगर आप ज्यादा प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो Shine वेरिएंट सबसे बेहतर ऑप्शन है. इसकी कीमत 13.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, LED DRLs, फ्रंट फॉग लैंप, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और बॉडी कलर बंपर दिए गए हैं. इंटीरियर में ब्लू एक्सेंट वाली लेदरेट सीट्स, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जर, 10.2 इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम और My Citroen Connect कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है. इसके अलावा हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो डिमिंग IRVM, USB चार्जिंग पोर्ट, रियर वाइपर, डिफॉगर और 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है. सुरक्षा के लिहाज से यह वेरिएंट सबसे आगे है. इसमें 6 एयरबैग और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट की सुविधा मिलती है.
बैटरी, रेंज और चार्जिंग
नई Citroen eC3 X में 29.2kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 325 किलोमीटर तक की MIDC-सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करता है. इलेक्ट्रिक मोटर 57hp की पावर और 143Nm का टॉर्क जेनरेट करती है. यह कार 0 से 60kmph की रफ्तार सिर्फ 6.8 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 107kmph है. चार्जिंग की बात करें, तो AC चार्जर से बैटरी को 10% से 100% तक चार्ज करने में लगभग 10 घंटे 30 मिनट का समय लगता है. वहीं DC फास्ट चार्जर से 10% से 80% तक चार्ज होने में केवल 57 मिनट लगते हैं.
कौन-सा वेरिएंट खरीदना चाहिए?
अगर आपका बजट कम है और आपको सिर्फ बेसिक फीचर्स चाहिए, तो बेस वेरिएंट ठीक रहेगा. हालांकि इसमें टचस्क्रीन, रिवर्स कैमरा और वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं, जो आज के समय में काफी जरूरी मानी जाती हैं. वहीं, सिर्फ 40,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पर आपको मिड वेरिएंट में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, रिवर्स कैमरा, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और लेदरेट सीट्स जैसी सुविधाएं मिल जाएंगे. इसलिए यह वेरिएंट कीमत और फीचर्स के बीच सबसे अच्छा बैलेंस ऑफर करता है. इसके अलावा, अगर आप बजट ज्यादा है और आप ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, तो फिर Shine वेरिएंट खरीदना अच्छा रहेगा. हालांकि देखा जाए, तो Live (O) सबसे समझदारी भरा ऑप्शन है, क्योंकि यह ज्यादा कीमत बढ़ाए बिना रोजमर्रा के इस्तेमाल के लगभग सभी जरूरी फीचर्स ऑफर करता है. आखिरी फैसला आपके बजट और जरूरत पर निर्भर करता है.
यह भी पढ़ें: Force Motors ने बनाया Mercedes-Benz का 2 लाखवां इंजन, Make in India की नई मिसाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










