विजय थलापति ने ट्रैक पर दौड़ाई नई Renault Duster, खुद परखे SUV के फीचर्स और परफॉर्मेंस

Updated:
विज्ञापन

नई Renault Duster चलाते विजय थलपति (Photo: renaultcoimbatore/Instagram)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति का नई Renault Duster की टेस्ट ड्राइव करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. ट्रैक पर उन्होंने SUV की हैंडलिंग, सस्पेंशन और परफॉर्मेंस को परखा. नई Duster प्रीमियम फीचर्स, दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स के साथ आती है.

विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति का कारों के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है. सीएम बनने के बाद यह तीसरा मौका है, जब उन्हें खुद कार चलाते हुए देखा गया है. पहले वह आम सड़क पर ड्राइव करते नजर आए थे और अब उन्होंने ट्रैक पर नई Renault Duster की टेस्ट ड्राइव की है. यह वीडियो कोयंबटूर का बताया जा रहा है. आइए देखते हैं वीडियो को.

विज्ञापन

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विजय थलपति खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर नई Renault Duster को अलग-अलग सिचुएशन में चलाते नजर आते हैं. इस दौरान उन्होंने सड़क पर बनाए गए खास बाधाओं (ऑब्स्टैकल्स) को पार कर SUV के सस्पेंशन और कम्फर्ट को परखा. इसके बाद उन्होंने कार की हैंडलिंग, मोड़ लेने की कैपेसिटी और परफॉर्मेंस का भी टेस्ट लिया.

View on Instagram

2026 Renault Duster के फीचर्स

वीडियो में दिख रही Renault Duster कंपनी की नई जनरेशन वाली SUV है. इसे इसी साल लॉन्च किया गया था. इसकी डिलीवरी भी हाल ही में शुरू हुई है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें Google Built-in का सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं.

सेफ्टी के लिए SUV में लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग, ABS, EBD समेत कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. वहीं, रोजमर्रा की ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए इसमें वायरलेस फोन चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, की-लेस एंट्री और कई अन्य एडवांस्ड सुविधाएं भी शामिल की गई हैं.

Renault Duster में मिलते हैं दो दमदार इंजन ऑप्शन

नई Renault Duster फिलहाल भारत में दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है. पहला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 100 PS की पावर और 166 Nm का टॉर्क देता है. इस इंजन के साथ सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है.

वहीं, दूसरा और ज्यादा दमदार 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स, दोनों ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, Renault इस साल त्योहारी सीजन के आसपास 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ Duster का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च कर सकती है.

ये भी पढ़ें: 83 साल की उम्र में खुद Defender Octa चलाते दिखे अमिताभ बच्चन, 3.8 सेकंड में पकड़ती है 100 km/h की स्पीड


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola