Odisha Train Accident Reason: अगर यह गलती न हुई होती, तो टल सकता था ओडिशा ट्रेन हादसा; CRS की जांच में खुलासा

Indian Railway odisha train accident reason – ओडिशा के बहनगा बाजार में विगत 2 जून को तीन ट्रेनों की दुर्घटना को टाला जा सकता था, जिसमें 275 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1100 से अधिक लोग घायल हुए. रेलवे की जांच रिपोर्ट में इस दुर्घटना को लेकर कई तकनीकी पहलुओं पर रोशनी डाली गई है.
Coromandel Express Odisha Train Accident Reason : ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच में कई खामियां सामने आयीं हैं और सीधे तौर पर स्टेशन मास्टर की गलती पता चली है. ओडिशा के बहनगा बाजार में विगत 2 जून को तीन ट्रेनों की दुर्घटना को टाला जा सकता था, जिसमें 275 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1100 से अधिक लोग घायल हुए. रेलवे की जांच रिपोर्ट में इस दुर्घटना को लेकर कई तकनीकी पहलुओं पर रोशनी डाली गई है.
टाइम्स ऑफ इंडिया के पास मौजूद रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की जांच रिपोर्ट के अनुसार, अगर स्टेशन मास्टर ने क्रॉसओवर पॉइंट पर सिग्नल के ‘बार-बार असामान्य व्यवहार’ की सूचना दी होती तो यह हादसा नहीं होता. क्रॉसओवर पॉइंट पर सिग्नल में गड़बड़ी के कारण दक्षिण की ओर जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस गलत तरीके से लूपलाइन में प्रवेश कर गई और एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई.
Also Read: Electronic Interlocking: रेलवे में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग क्या होता है, जो बना बालासोर रेल हादसे की वजह
भारतीय रेलवे की सिग्नल और टेलीकॉम (एस एंड टी) विभाग की कई विफलताओं की ओर इशारा करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि सिग्नलिंग कार्य में खामियों के बावजूद, स्टेशन मास्टर एसबी मोहंती क्रॉसओवर 17 ए/बी के सर्किट के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लॉजिक तक फैली फाॅल्स फीड का पता लगा सकते थे. उस रोज कोरोमंडल एक्सप्रेस गलती से लूपलाइन पर आकर एक मालगाड़ी से टकरा गई थी.
Station Master SB Mohanty ने जब सिग्नल बदला, तो उसे बदलने में 14 सेकेंड लगते लेकिन वह तुरंत हो गया. जानकारों की मानें तो यह असामान्य था. स्टेशन मास्टर को इस पर ध्यान देना चाहिए था. यह electronic interlocking system का फाॅल्स फीड था. क्योंकि ट्रैक की ग्राउंड पोजिशन अचानक नहीं बदल सकती. आम तौर पर स्टेशन मास्टर जब भी सिग्नल बदलते हैं, तो 14 सेकेंड में होने वाले बदलाव तक वहां रुकते हैं. अगर मोहंती इस गड़बड़ी को पकड़ लेते, तो वह Coromandel Express को पास नहीं होने देते और हादसा टल जाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










