COVID-19 पर भारत सरकार की ट्विटर सेवा, तुरंत मिलेगा स्वास्थ्य समस्या का समाधान
Health ministry starts twitter handle to address covid 19 queries : कोरोना वायरस के इस संक्रमण काल में लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए सरकार ट्विटर सेवा लेकर आयी है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ट्विटर सेवा लॉन्च की है. ट्विटर सेवा की मदद से लोगों तक रियल टाइम में मदद पहुंचायी जा सकती है. ट्विटर सेवा के जरिये सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में बड़े स्तर पर लोगों से जुड़ सकेगी और उन्हें जानकारी के साथ मदद पहुंचायी जा सकेगी.
Health ministry starts twitter handle to address covid 19 queries : कोरोना वायरस के इस संक्रमण काल में लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए सरकार ट्विटर सेवा लेकर आयी है.
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ट्विटर सेवा लॉन्च की है. ट्विटर सेवा की मदद से लोगों तक रियल टाइम में मदद पहुंचायी जा सकती है. ट्विटर सेवा के जरिये सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में बड़े स्तर पर लोगों से जुड़ सकेगी और उन्हें जानकारी के साथ मदद पहुंचायी जा सकेगी.
Also Read: PM मोदी की अपील पर 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हुआ Aarogya Setu App, जानें कैसे बचाता है कोरोना से
भारत सरकार की ट्विटर सेवा की घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिये दी. उन्होंने बताया कि अब भारतीय नागरिक @CovidIndiaSeva पर ट्वीट करके अपने सवालों के तुरंत जवाब पा सकते हैं.
ट्विटर सेवा की शुरुआत करते हुए की शुरुआत करते हुए डॉ हर्षवर्धन ने कहा, सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए ट्विटर समय के साथ सरकार और नागरिक दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण और उपयोगी साधन बनकर उभरा है. हम खुश हैं कि हमने ट्विटर सेवा सॉल्यूशन के उपयोग से एक ऑनलाइन प्रयास किया है.
Also Read: PM Modi ने जिस Aarogya Setu App के बारे में बात की, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?
डॉ हर्षवर्धन ने कहा, ट्विटर सेवा को विशेषज्ञों की एक टीम संचालित करेगी. इन्हें इसका प्रशिक्षण दिया गया है और हर समस्या का उसी के हिसाब से समाधान करने के लिए उन्हें संसाधन मुहैया कराये गए हैं.
ट्विटर सेवा भारत सरकार की कस्टमाइज्ड लाइव क्वेरी सर्विस है. यह एक डैशबोर्ड पर काम करती है. इस डैशबोर्ड पर ट्विटर पर बड़ी संख्या में आ रहे सवालों का तुरंत जवाब दिया जा सकता है. किसी ट्वीट के जरिये आये सवाल को यह समाधान योग्य टिकट में बदलकर संबंधित विभाग को भेजता है, जिससे तुरंत समस्या का समाधान किया जा सकता है.
Also Read: CORONA से निपटने के लिए IISc, IIT ने विकसित किये Mobile App
आप इस ट्विटर सेवा का इस्तेमाल करने के लिए ट्विटर पर @CovidIndiaSeva फॉलो करें, जिससे आपको कोविड 19 से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिलती रहे. इसके साथ आप @CovidIndiaSeva पर ट्वीट कर सकते हैं.
आपके कोविड 19 से जुड़े सवालों से संबंधित विभाग से आपको जवाब मिलेगा. सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आपको कॉन्टैक्ट डीटेल, पहचान से जुड़े दस्तावेज और पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड देने की जरूरत नहीं होगी.
Also Read: How To Install Aarogya Setu App: जानिए कैसे आपको कोरोना से अलर्ट करता है आरोग्य सेतु ऐप
उदाहरण के तौर पर अगर आपकी तबियत खराब है और आपको कोरोना का संदेह है तो ट्वीट करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं. इस हैंडल को टैग करते हुए यूजर्स कोरोना हेल्पलाइन से लेकर टेस्टिंग सेंटर्स और अस्पताल के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










