पूरे बिहार में अभियान शुरू, परिवहन विभाग से आदेश मिलते ही चला बुलडोजर

Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Mar 2026 11:49 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Bulldozer Action: पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है. परिवहन विभाग की ओर से आदेश मिलते ही जिलों में बुलडोजर एक्शन देखा जा रहा. अतिक्रमण हटाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को जाम से छुटकारा दिलाना है.

विज्ञापन

Bihar Bulldozer Action: सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को आसान करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने पूरे बिहार में सड़कों से अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापक अभियान शुरू कर दिया है. विभाग नगर निगमों के साथ मिलकर इस संयुक्त ड्राइव को चला रहा है, जिसके तहत सभी जिलों के जिला परिवहन अधिकारियों (डीटीओ) को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.

अतिक्रमण हटाने का मुख्य उद्देश्य

यह अभियान मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, पैदल यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुरू किया गया है. परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अतिक्रमण अभियान जारी है.

इन जगहों से हटाया जाएगा अतिक्रमण

जानकारी के मुताबिक, फुटपाथ, मुख्य सड़कें, चौराहे, हाईवे पर अवैध कब्जे जैसे ठेले, दुकानें, शेड, अस्थायी निर्माण, पार्किंग संबंधी अतिक्रमणों को प्राथमिकता से हटाया जा रहा है. इसमें नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन, पुलिस और ट्रैफिक विभाग की मदद से कार्रवाई कर रही है. जहां जरूरी हो, वहां अवैध सामग्री जब्त की जा रही है और दोषियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है.

पटना के डीएम ने दिया था आदेश

पिछले दिनों पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम भी 2 मार्च से 30 मार्च तक अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान शुरू करने का आदेश दिए थे. डीएम ने सगुना मोड़ से दानापुर स्टेशन, बोरिंग रोड, अटल पथ, गांधी मैदान के चारों ओर और अशोक राजपथ जैसे व्यस्त इलाकों को प्राथमिकता पर रखने का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अतिक्रमण के मामले में प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अनिवार्य रूप से प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जाएगी. अभियान के तहत नगर निगम के सभी 6 अंचलों के साथ-साथ खगौल, फुलवारीशरीफ और दानापुर निजामत नगर परिषद इलाकों को कवर किया जाएगा.

Also Read: बिहार में मनाया जाएगा महिला रोजगार दिवस, क्या-क्या होगा कार्यक्रम में?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन