गर्मी में कार के इन पार्ट्स का रखना पड़ता है खास ख्याल, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

Updated:
विज्ञापन
car care tips in summer

सड़क किनारे कार खराब होने से परेशान होता एक आदमी (Photo: AI Generated)

Car Care Tips: गर्मी में कार को ओवरहीटिंग, बैटरी फेल या टायर फटने जैसी समस्याओं से बचाने के लिए कुछ पार्ट्स पर खास ध्यान देना जरूरी है. कूलिंग सिस्टम, टायर प्रेशर, बैटरी, इंजन ऑयल और AC की सही देखभाल से कार स्मूद चलेगी, फ्यूल बचेगा और गर्मियों में ड्राइव सेफ रहेगी.

विज्ञापन

गर्मी दस्तक दे चुकी है. बढ़ता टेम्परेचर सिर्फ हमें ही नहीं, हमारी कार को भी बुरी तरह प्रभावित करता है. तेज गर्मी इंजन, बैटरी और टायर जैसे जरूरी पार्ट्स पर एक्स्ट्रा दबाव डालती है. अगर समय रहते सही देखभाल न की जाए, तो ओवरहीटिंग, टायर फटने या बैटरी फेल होने जैसी समस्याएं अचानक सामने आ सकती हैं. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार गर्मियों में भी बिना रुकावट स्मूद चले, तो इस मौसम में कुछ जरूरी पार्ट्स पर खास ध्यान देना बेहद जरूरी है. आइए डिटेल में जानते हैं इसके बारे में.

कूलिंग सिस्टम

गर्मियों में कार का ओवरहीट होना सबसे आम दिक्कतों में से एक है. इसलिए कूलिंग सिस्टम की सही देखभाल बहुत जरूरी है. समय-समय पर कूलैंट का लेवल चेक करना बेहद जरूरी है. यह भी चेक करें कि रेडिएटर और वॉटर पंप में कोई लीक तो नहीं है. अगर कूलैंट पुराना या गंदा हो गया है, तो उसे तुरंत रिप्लेस करवा लें. अगर कूलैंट कम या कमजोर हो तो इंजन ओवरहीट, अचानक बंद होना, और लॉन्ग टर्म में इंजन को नुकसान पहुंचा सकता है.

टायर्स

गर्मियों में टायरों के अंदर भरी हवा फैलने लगती है, जिससे टायर प्रेशर बढ़ जाता है. इससे लंबे सफर के दौरान टायर फटने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए इस मौसम में टायरों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है. टायर प्रेशर को रेगुलरली चेक करते रहें. ओवर-इन्फ्लेशन (जरूरत से ज्यादा हवा) से आपको बचना चाहिए. अगर संभव हो तो नाइट्रोजन एयर का यूज करें, क्योंकि यह गर्मी में ज्यादा स्थिर रहती है.

बैटरी

अक्सर लोग सोचते हैं कि बैटरी सिर्फ सर्दियों में ही जवाब देती है, लेकिन सच यह है कि गर्मियों की तेज गर्मी बैटरी की लाइफ को चुपचाप कम करती रहती है.ज्यादा टेम्परेचर से बैटरी का फ्लूइड जल्दी उड़ने लगता है. बैटरी टर्मिनल पर जंग तेजी से जम सकती है. इतना ही नहीं, पुरानी बैटरी अचानक फेल होने का जोखिम भी बढ़ जाता है. अगर आपकी बैटरी 2-3 साल पुरानी हो चुकी है, तो एक बार उसकी जांच जरूर करा लें.

इंजन ऑयल

गर्मी के मौसम में इंजन ऑयल जल्दी पतला हो जाता है. इससे इंजन के हिस्सों को सही तरह से चिकनाहट नहीं मिल पाती. इसलिए ध्यान दें कि ऑयल लेवल हमेशा चेक करते रहें. अगर इंजन ऑयल पुराना या कम गुणवत्ता वाला हो तो तुरंत बदल दें. फ्रेश और सही ऑयल इंजन को अत्यधिक गर्मी और घर्षण से बचाने में मदद करता है.

एयर कंडीशनिंग (AC) 

गर्मी के मौसम में आपकी कार का एयर कंडीशनिंग सिस्टम सबसे ज्यादा मेहनत करता है. यही वजह है कि गर्मियों में AC ज्यादा जल्दी खराब होने का खतरा उठाता है. इसका ध्यान रखने के लिए AC गैस का लेवल चेक करना जरूरी है. केबिन एयर फिल्टर को भी साफ करें या जरूरत पड़े तो बदल दें. अगर कम्प्रेसर से कोई अजीब आवाज आ रही है तो उसे नजरअंदाज न करें. याद रखें, अगर AC सिस्टम ठीक से मेंटेन न हो, तो ना सिर्फ ईंधन ज्यादा खर्च होता है बल्कि ठंडक भी कम मिलेगी.

यह भी पढ़ें: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें डैमेज कर सकती हैं कार का इंजन, समय रहते हो जाएं अलर्ट

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola