Hero की कौन-सी स्ट्रीट बाइक खरीदें? ₹2.5 लाख तक मिलते हैं ये 4 दमदार ऑप्शन

Updated:
विज्ञापन
Hero Xtreme 250R (Photo: Hero MotoCorp)

Hero Xtreme 250R (Photo: Hero MotoCorp)

2.5 लाख रुपये तक के बजट में Hero अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई स्ट्रीट बाइक ऑप्शन देता है. कोई मॉडल बेहतर माइलेज पर फोकस करता है, तो कोई ज्यादा पावर और लंबी दूरी की राइड के लिए बनाया गया है. आइए देखते हैं इन्हें.

विज्ञापन

अगर आपका बजट 2.5 लाख रुपये तक है और आप Hero की स्ट्रीट बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास चुनने के लिए चार शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. इनमें डेली ऑफिस आने-जाने वालों से लेकर दमदार परफॉर्मेंस चाहने वाले राइडर्स तक, हर तरह के राइडर्स के लिए एक ऑप्शन मिलता है. आइए बिना देर किए अब जानते हैं इनकी कीमत, इंजन, माइलेज, डिजाइन, फीचर्स और रोजमर्रा की राइडिंग के लिए ये क्या-क्या ऑफर करती हैं.

Hero Xtreme 160R

  • Hero Xtreme 160R इस लाइनअप की सबसे किफायती बाइक है. 
  • इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.06 लाख रुपये है, जो इसके सिंगल डिस्क वेरिएंट की है. 
  • बाइक में 163.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 15.2 PS की पावर और 14 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी के मुताबिक.
  • यह बाइक करीब 47-48 kmpl तक का माइलेज देती है. करीब 139.5 किलोग्राम वजन होने की वजह से इसे शहर की ट्रैफिक में चलाना आसान रहता है.
Photo: Hero MotoCorp
Photo: Hero MotoCorp

Hero Xtreme 160R 4V

  • यह स्टैंडर्ड Xtreme 160R से ज्यादा दमदार है. इसमें 4-वाल्व इंजन मिलता है, जो 16.9 PS की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 
  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये से शुरू होकर 1.34 लाख रुपये तक जाती है.
  • 2026 मॉडल में कंपनी ने कई नए और काम के फीचर्स भी जोड़े हैं. अब इसमें USD (Upside Down) फ्रंट फोर्क्स, Rain, Road और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड, क्रूज कंट्रोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी दी गई है.
  • यह बाइक करीब 48 kmpl का दावा किया गया माइलेज देती है.

ये भी पढ़ें: 163km रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया कमाल, 50 हजार यूनिट बनाकर रचा नया मुकाम

Hero Mavrick 440

  • इसमें 440cc का एयर/ऑयल कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 27 PS की पावर और 36 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 
  • इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप एंड असिस्ट क्लच दिया गया है. 
  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.13 लाख रुपये से 2.40 लाख रुपये के बीच है. यानी यह 2.5 लाख रुपये के बजट में आसानी से फिट बैठती है.
  • Hero Xtreme 160R सीरीज के मुकाबले Mavrick 440 को लंबी दूरी और आरामदायक राइड के लिए तैयार किया गया है. 
  • इसका वजन 187 kg है और सीट की ऊंचाई 803 mm है.
  • माइलेज की बात करें तो कंपनी के अनुसार यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में करीब 32 से 36 km तक चल सकती है.
  • फीचर्स की बात करें तो इसके हाई वेरिएंट्स में गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतर सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS दिए गए हैं.
Photo: Hero MotoCorp
Photo: Hero MotoCorp

Hero Xtreme 250R

  • इसमें 249.03cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 29.5 bhp की पावर और 25 Nm का टॉर्क पैदा करता है. 
  • इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 120 km/h की टॉप स्पीड तक जा सकती है.
  • इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.66 लाख रुपये है. यही वजह है कि यह Hero Mavrick 440 के मुकाबले ज्यादा किफायती ऑप्शन बन जाती है.
  • बाइक में अग्रेसिव स्ट्रीटफाइटर डिजाइन, 43mm USD फ्रंट फोर्क्स और स्विचेबल डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 
  • कंपनी के मुताबिक यह बाइक करीब 37 kmpl का ARAI-सर्टिफाइड माइलेज देती है.

ये भी पढ़ें: Hero HF 100 या TVS Radeon: डेली यूज के लिए कौन बेहतर विकल्प? कीमत 60 हजार रुपये से कम


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola