आपकी ये छोटी-छोटी आदतें डैमेज कर सकती हैं कार का इंजन, समय रहते हो जाएं अलर्ट

Published by : Ankit Anand Updated At : 24 Feb 2026 5:23 PM

विज्ञापन

कार के इंजन को चेक करता एक आदमी (Photo: AI Generated)

आपकी रोजमर्रा की कुछ छोटी लापरवाहियां चुपचाप कार के इंजन की लाइफ घटा सकती हैं. सही समय पर ऑयल बदलना, ओवरहीटिंग को गंभीरता से लेना और स्टार्ट के बाद इंजन को थोड़ा वक्त देना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं डिटेल में.

विज्ञापन

कार का इंजन लंबे समय तक चलने के लिए बनाया जाता है, लेकिन तभी जब उसकी सही देखभाल की जाए. कई लोग माइलेज और परफॉर्मेंस पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं. सच तो यह है कि इंजन की ज्यादातर दिक्कतें अचानक नहीं आतीं, बल्कि रोजमर्रा की आदतों की वजह से धीरे-धीरे पैदा होती हैं. कई ड्राइवर अनजाने में ही अपने इंजन को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं. और जब तक समस्या सामने आती है, तब तक मरम्मत का बिल काफी भारी हो चुका होता है. इसलिए आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो आदतें.

समय पर इंजन ऑयल न बदलना 

सबसे आम गलतियों में से एक है इंजन ऑयल बदलने में देरी करना. इंजन ऑयल गाड़ी के अंदर के मूविंग पार्ट्स को ठंडा रखता है और घर्षण कम करता है. लेकिन समय के साथ-साथ ऑयल गंदा हो जाता है और उतना असरदार नहीं रहता. ऐसे में इंजन के पार्ट्स तेजी से घिसने लगते हैं. अगर आप समय पर ऑयल बदलते रहें, तो इससे इंजन की सेहत पर बड़ा फर्क पड़ता है.

ओवरहीटिंग को नजरअंदाज करना

ओवरहीटिंग एक ऐसी समस्या है जिसे बहुत लोग नजरअंदाज कर देते हैं. कई ड्राइवर तो तब भी गाड़ी चलाते रहते हैं जब टेम्परेचर वार्निंग लाइट जल जाती है. इंजन के ज्यादा गर्म होने से पिस्टन और सिलेंडर हेड को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे मामलों में मरम्मत का खर्च भी काफी ज्यादा आता है, और कभी-कभी तो इंजन को पूरी तरह रीबिल्ड तक करना पड़ जाता है.

कार स्टार्ट करते ही उसे तेज रेव करना

इंजन को नुकसान पहुंचाने वाली एक और आदत है और वो है कार स्टार्ट करते ही उसे तेज रेव करना. खासकर सुबह के समय लोग अक्सर यही गलती कर बैठते हैं. दरअसल, इंजन ऑयल को पूरे इंजन में ठीक से फैलने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए होता है. बस 1-2 मिनट का इंतजार काफी है. ठंडे इंजन को तुरंत रेव करने से उसके पार्ट्स पर ज्यादा घिसाव पड़ता है.

रूटीन सर्विसिंग करवाना

रूटीन सर्विसिंग बेहद जरूरी होती है. अगर आप बेसिक मेंटेनेंस को टालते रहते हैं, तो आगे चलकर बड़ी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं. स्पार्क प्लग, फिल्टर और टाइमिंग बेल्ट जैसे पार्ट्स को समय-समय पर बदलना पड़ता है. इन्हें नजरअंदाज करने से गाड़ी की परफॉर्मेंस गिरने लगती है.

यह भी पढ़ें: चप्पल पहन कर गाड़ी चलाने पर क्या कट सकता है चालान? क्या कहता है कानून?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola