ePaper

चतरा के लमटा में प्रेमी युगल का शव बरामद, तीन दिनों से थे लापता

Updated at : 03 Mar 2026 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
Chatra Crime News

अस्पताल में मौजूद प्रेमी युगल के परिजन. फोटो: प्रभात खबर

Chatra Crime News: झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा जंगल में तीन दिनों से लापता प्रेमी युगल के शव संदिग्ध स्थिति में बरामद हुए. लावालौंग थाना क्षेत्र में मिली घटना से सनसनी फैल गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और सल्फास की गोलियां बरामद कर जांच शुरू कर दी है. इन दोनों की शादी अगले महीने होनी थी. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चतरा से मो तसलीम की रिपोर्ट

Chatra Crime News: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा पंचायत स्थित लीलाजन नदी के पास जंगल से सोमवार की देर शाम एक युवक-युवती का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ है. शवों में लड़की की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी और लड़के की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के पांडेयमहुआ (राजा चक) निवासी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों युवक-युवती की अगले महीने शादी होने वाली थी.

चतरा के सदर थाने में सनहा दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक-युवती बीते शुक्रवार को घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला. युवती के परिजनों ने सदर थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था. सोमवार को चरवाहों ने जंगल से तेज दुर्गंध आने पर मौके पर जाकर देखा, तो दोनों के शव फंदे से लटके मिले. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मंगलवार को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

परिजनों को हत्या की आशंका

लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा है. गांव में भी शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है. पुलिस ने मामले की सघन छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट करने का दावा किया है. परिजनों ने दोनों की हत्या कर शवों को लटकाने की आशंका जताई है. पुलिस प्रशासन से मामले की सही से जांच कर खुलासा करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला के मुरुमडीह में बाइक सवार ने खड़े ट्रक से मारी टक्कर, हालत गंभीर

घटनास्थल से बाइक और सामान बरामद

घटनास्थल से चार पैकेट जहर की गोलियां, एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल और लड़के की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर हैंडल लॉक बाइक मिली. घटना के पीछे स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस हरेक पहलू पर जांच कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें: बोकारो के दुगदा में ग्राम रक्षा दल के गार्ड पर चाकू से हमला, धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola