बोकारो के दुगदा में ग्राम रक्षा दल के गार्ड पर चाकू से हमला, धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज

Updated:
विज्ञापन
बोकारो के दुगदा में ग्राम रक्षा दल के गार्ड पर चाकू से हमला, धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज

धनबाद से विक्की प्रसाद की रिपोर्ट Bokaro News: बोकारो जिले के दुगदा स्थित चेक पोस्ट के समीप ड्यूटी पर तैनात ग्राम रक्षा दल के सुरक्षा गार्ड पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में सुरक्षा गार्ड रंजीत गोस्वामी (52 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सोमवार तड़के सुबह करीब चार बजे […]

विज्ञापन

धनबाद से विक्की प्रसाद की रिपोर्ट

Bokaro News: बोकारो जिले के दुगदा स्थित चेक पोस्ट के समीप ड्यूटी पर तैनात ग्राम रक्षा दल के सुरक्षा गार्ड पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में सुरक्षा गार्ड रंजीत गोस्वामी (52 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सोमवार तड़के सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है. जब रंजीत गोस्वामी नियमित ड्यूटी निभा रहे थे.

चाकू से हमला कर मौके से फरार हुए अपराधी

घायल सुरक्षा गार्ड के अनुसार अपराधी लूटपाट की नीयत से मौके पर पहुंचे थे. विरोध करने पर उन्होंने अचानक चाकू से रंजीत गोस्वामी पर वार कर दिया. हमले के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. घटना के समय चेक पोस्ट के आसपास सन्नाटा था, जिसका लाभ उठाकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया.

सहकर्मियों ने बचाई जान, तत्काल अस्पताल पहुंचाया

हमले के बाद चेक पोस्ट पर मौजूद अन्य सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रंजीत गोस्वामी को प्राथमिक सहायता दी और तत्काल इलाज के लिए उन्हें धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है. चिकित्सकों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: मेदिनीनगर में 6 लाख की चोरी, सेना के जवान के बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने कर दी सफाई

दुगदा बस्ती के रहने वाले हैं रंजीत गोस्वामी

घायल सुरक्षा गार्ड रंजीत गोस्वामी दुगदा बस्ती के निवासी हैं और लंबे समय से ग्राम रक्षा दल में सेवा दे रहे हैं. उन्होंने अस्पताल में दिए बयान में साफ तौर पर कहा कि हमला लूटपाट की नीयत से किया गया था. उन्होंने बताया कि अपराधियों की संख्या एक से अधिक थी, हालांकि अंधेरे के कारण वे सभी को पहचान नहीं सके.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला के मुरुमडीह में बाइक सवार ने खड़े ट्रक से मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola