5 मिनट में ऑटो, 50 रुपये का झूठा वादा, 10 लाख का जुर्माना… CCPA ने Rapido को सुनायी सजा

Updated:
विज्ञापन
ccpa fined rapido

रैपिडो पर गुमराह करने वाले विज्ञापनों के लिए सीसीपीए ने 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया है,

CCPA fined Rapido: CCPA ने Rapido पर भ्रामक विज्ञापन के लिए ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है. जानिए कैसे 50 रुपये के वादे ने कंपनी को मुश्किल में डाल दिया

विज्ञापन

CCPA fined Rapido: बाइक और ऑटो राइड देने वाली कंपनी Rapido को अब अपने भ्रामक विज्ञापन की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कंपनी पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है और साथ ही ग्राहकों को 50 रुपये लौटाने का आदेश भी दिया है.

क्या था Rapido का वादा?

Rapido ने अपने विज्ञापनों में दावा किया था- “5 मिनट में ऑटो नहीं मिला, तो 50 रुपये मिलेंगे.” यह मैसेज देशभर के 120 से अधिक शहरों में 548 दिनों तक अलग-अलग भाषाओं में प्रसारित हुआ. लेकिन जब ग्राहक समय पर ऑटो नहीं पा सके, उन्हें कैश की जगह Rapido Coins दिए गए, जिनकी वैधता सिर्फ 7 दिन थी और उपयोग केवल बाइक राइड तक सीमित था.

Rapido- get in 5 minutes / rapido tvc

CCPA ने क्यों लगाया जुर्माना?

CCPA की जांच में सामने आया कि Rapido ने अपने विज्ञापनों में Coins की शर्तों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया था. यह उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाला और अनुचित व्यापार व्यवहार माना गया. इसलिए CCPA ने कंपनी पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया और सभी प्रभावित ग्राहकों को 50 रुपये लौटाने का निर्देश दिया.

शिकायतों में भारी बढ़ोतरी

अप्रैल 2023 से मई 2024 के बीच Rapido के खिलाफ 575 शिकायतें दर्ज हुईं, जबकि जून 2024 से जुलाई 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 1,224 हो गई. इनमें सर्विस की कमी, अधिक चार्जिंग, वादों का उल्लंघन और पैसे न लौटाने जैसे मुद्दे शामिल थे.

कंपनी को 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

CCPA ने Rapido को निर्देश दिया है कि वह 15 दिनों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करे जिसमें यह बताया जाए कि उसने उपभोक्ता संरक्षण नियमों का पालन कैसे किया. साथ ही, सभी भ्रामक विज्ञापनों को तुरंत बंद करने का आदेश भी दिया गया है.

ग्राहकों के लिए चेतावनी और अधिकार

यह मामला ग्राहकों के लिए एक चेतावनी है कि किसी भी ऐप या सेवा का उपयोग करते समय उसके वादों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें. यदि कोई कंपनी आपको गुमराह करती है, तो आप CCPA जैसे प्राधिकरणों के पास शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

Hero Glamour X 125 लॉन्च: ₹89,999 में क्रूज कंट्रोल और LCD स्क्रीन के साथ आई स्मार्ट बाइक

बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने के क्या नुकसान हैं? जानिए जुर्माना, सजा और नियम-कानून

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola