कौन सा Nissan Gravite आपके लिए सही? जानिए वेरिएंट-वाइज फीचर्स
Published by : Shivani Shah Updated At : 20 Feb 2026 9:03 AM
निसान ग्रेवाइट
Nissan Gravite SUV को 5 ट्रिम्स Visia, Acenta, N-Connecta, Tekna और Tekna Launch Edition ऑप्शन में पेश किया गया है. लाइनअप में जहां शुरुआती वेरिएंट्स सेफ्टी और बेसिक फीचर्स पर फोकस करते हैं, वहीं टॉप ट्रिम्स में प्रीमियम फीचर्स, कॉस्मेटिक अपग्रेड और एडिशनल कम्फर्ट शामिल किए गए हैं. आइए जानते हैं हर वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है.
चाहे आप पहली बार SUV खरीद रहे हों या फिर ज्यादा फीचर-लोडेड मॉडल की तलाश में हों, Nissan Gravite के वेरिएंट लाइनअप में आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे. इस SUV की खास बात यह है कि एंट्री-लेवल ट्रिम से ही सेफ्टी फीचर्स की भरमार मिलती है, जबकि टॉप वेरिएंट्स में प्रीमियम डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. आइए जानते हैं इसके हर वेरिएंट की खासियत डिटेल्स में.
Visia: बेस वेरिएंट में भी दमदार सेफ्टी पैकेज
एंट्री-लेवल Visia वेरिएंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप, क्रिस्टल एज टेल लैंप, पियानो ब्लैक 2D ग्रिल के साथ सैटिन सिल्वर गार्निश, C-शेप बंपर एक्सेंट और ब्लैक स्किड प्लेट्स मिलती हैं. यह 14-इंच स्टील व्हील्स (सेंटर कैप्स के साथ) पर चलता है.
इंटीरियर में स्पोर्टी हेक्सागन पैटर्न सीट्स, LED केबिन लाइट्स और दूसरी व तीसरी रो के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं. दूसरी रो में 60:40 स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन है, जबकि तीसरी रो 50:50 स्प्लिट फोल्डिंग और रिमूवेबल सीट्स के साथ आती है.
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS with EBD, ESP, ब्रेक असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, TPMS, ISOFIX माउंट्स और ऑटोमैटिक हैजर्ड वार्निंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Acenta: ज्यादा कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी
Visia के ऊपर Acenta वेरिएंट में फुल व्हील कवर के साथ 14-इंच स्टील व्हील्स, सिल्वर स्किड प्लेट्स, पियानो ब्लैक ORVMs और डोर हैंडल्स जोड़े गए हैं. इसमें दूसरी और तीसरी रो के लिए रियर AC वेंट्स के साथ सेकेंड रो के लिए इंडिपेंडेंट AC कंट्रोल भी मिलता है.
यह 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट है. स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, स्पीड-सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और इम्पैक्ट-सेंसिंग ऑटो अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
N-Connecta: स्टाइल और एडवांस फीचर्स का मेल
N-Connecta वेरिएंट में ORVM-माउंटेड LED इंडिकेटर्स, LED टेल लैंप और 50kg लोड कैपेसिटी वाली फंक्शनल रूफ रेल्स दी गई हैं. डोर क्लैडिंग पर डेकल्स इसे और अट्रैक्टिव बनाते हैं.
इंटीरियर में डुअल-टोन सूएड और फैब्रिक सीट्स, वुडन हेयरलाइन फिनिश डैशबोर्ड और लेदरेट स्टीयरिंग कवर मिलता है. इसमें रियर कैमरा विद गाइडलाइंस, कूल्ड सेंटर कंसोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, PM2.5 पोलिन फिल्टर और चार-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं.
Tekna: प्रीमियम लुक और हाई-एंड फीचर्स
Tekna वेरिएंट में सिग्नेचर LED हेडलैंप्स विद DRLs, फ्रंट LED फॉग लैंप और 15-इंच डुअल-टोन फ्लेक्स व्हील्स मिलते हैं. क्रोम डोर हैंडल्स और डुअल-टोन केबिन थीम इसे अलग पहचान देते हैं.
केबिन में प्रीमियम सूएड-लेदरेट सीट्स, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 7-इंच डिजिटल क्लस्टर और i-Key के साथ पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप मिलता है. इसमें क्रूज़ कंट्रोल (मैनुअल वेरिएंट), वायरलेस चार्जर, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैंप्स और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं.
Tekna Launch Edition: एक्सेसरीज से लैस स्पेशल एडिशन
Tekna Launch Edition, Acenta ट्रिम पर बेस्ड है और इसमें Nissan Genuine Accessories का पैकेज शामिल है. C-शेप एयरो एक्सेंट्स, व्हील आर्च इंसर्ट्स, ग्राफिक्स और क्रोम डिटेलिंग इसके एक्सटीरियर को खास बनाते हैं.
इसके अलावा JBL प्रीमियम स्पीकर्स, डुअल डैश कैम, एयर प्यूरीफायर, एंबिएंट लाइटिंग और एडिशनल नेक व लम्बर कुशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
ट्रांसमिशन और कलर ऑप्शंस
Visia और Acenta वेरिएंट्स केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं, जबकि N-Connecta और Tekna में 5-स्पीड AMT का ऑप्शन भी अवेलेबल है.
कलर ऑपशन्स में Blade Silver और Storm White सभी वेरिएंट्स में मिलते हैं. Onyx Black और Metallic Grey Acenta से ऊपर के ट्रिम्स में अवेलेबल है, जबकि Forest Green सिर्फ N-Connecta और उससे ऊपर के वेरिएंट्स के लिए एक्सक्लूसिव है.
यह भी पढ़ें: 46.99 लाख रुपये में लॉन्च हुई Volkswagen Tayron R-Line, देखें फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










