कम बजट में 125cc स्कूटर चाहिए? 2026 के ये 5 सबसे सस्ते ऑप्शन जरूर करें चेक

125cc वाले स्कूटर्स
Budget 125cc Scooters: अगर आप 2026 में किफायती 125cc स्कूटर लेने का सोच रहे हैं, तो आपके पास Suzuki Access 125, TVS Jupiter 125, Yamaha RayZR 125 जैसे बढ़िया ऑप्शन मौजूद हैं. ये स्कूटर स्टाइल, परफॉर्मेंस, आराम और माइलेज का परफेक्ट बैलेंस देते हैं.
अगर आप 2026 में एक किफायती 125cc पेट्रोल स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास पहले से कहीं ज्यादा ऑप्शन मौजूद हैं. इस सेगमेंट में फिलहाल सबसे सस्ते और पॉपुलर ऑप्शन में Suzuki Access 125, TVS Jupiter 125, Yamaha RayZR 125 जैसे स्कूटर शामिल हैं. अब सवाल यह है कि इन स्कूटरों में आपको कीमत, रोजमर्रा की सुविधा और इस्तेमाल के लिहाज से क्या-क्या मिलता है. अगर आप 110cc स्कूटर से अपग्रेड करने का सोच रहे हैं या फिर बजट ज्यादा बढ़ाए बिना थोड़ा बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो आइए इनके खूबियों और प्राइस पर एक नजर डालते हैं.
Yamaha Fascino 125
इसकी कीमत करीब 74,910 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह स्कूटर उसी इंजन प्लेटफॉर्म पर बना है जिस पर RayZR तैयार किया गया है. लेकिन Fascino की खास पहचान इसका रेट्रो-स्टाइल डिजाइन है. यही वजह है कि शहरों में कई लोग इसे इसके स्टाइलिश लुक के लिए पसंद करते हैं. सबसे बड़ी बात, यह स्कूटर काफी हल्का है, इसलिए भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में इसे संभालना आसान हो जाता है.
RayZR 125
करीब 74,300 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ यह इस लिस्ट के सबसे किफायती स्कूटर्स में से एक है. खास बात यह है कि इसमें Yamaha का माइल्ड हाइब्रिड असिस्ट सिस्टम भी मिलता है, जो शुरुआत में एक्सीलरेशन को थोड़ा बेहतर बनाता है. यह शहर में चलाते समय फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने में भी मदद करता है. अगर आप अभी तक 110cc स्कूटर चला रहे हैं और थोड़ा ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो RayZR 125 एक बढ़िया बढ़ाया चॉइस रहेगा.
Hero Destini 125
इस स्कूटर को खास तौर पर फैमिली यूज को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह करीब 75,838 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आता है. जहां कई 125cc स्कूटर्स स्पोर्टी लुक और परफॉर्मेंस पर ज्यादा फोकस करती हैं, वहीं Destini 125 आराम और डेली यूज पर फोकस करता है. इसमें एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग जैसी सुविधा मिलती है, जिससे बार-बार सीट खोलने की झंझट नहीं रहती. साथ ही इसकी आरामदायक सीट लंबी या रोज की सवारी को भी आसान बना देती है.
TVS Jupiter 125
इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 77,000 रुपये है. इसे खास तौर पर डेली यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, जिसमें हेलमेट से लेकर रोजमर्रा का सामान या शॉपिंग बैग आसानी से रखा जा सकता है. यह स्कूटर उन लोगों के लिए ज्यादा परफेक्ट है जो तेज-तर्रार स्टाइल से ज्यादा आरामदायक राइड और प्रैक्टिकल फीचर्स चाहते हैं.
Suzuki Access 125
यह करीब 78,184 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आता है. इसकी सबसे बड़ी पहचान है इसका स्मूद इंजन और आरामदायक, बैलेंस्ड राइड. यही वजह है कि भारत के रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले स्कूटरों में इसने अपनी मजबूत जगह बना ली है. इसमें भरोसेमंद परफॉर्मेंस, अच्छा माइलेज और पूरे देश में आसानी से मिलने वाली सर्विस सपोर्ट का स्टेबल पैकेज मिलता है.
यह भी पढ़ें: ₹2 लाख से कम में आने वाली ये 5 बाइक्स हैं परफेक्ट चॉइस, खरीदने से पहले जरूर देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




