Ather Halo Helmet: स्मार्ट फीचर्स से लैस, राइडिंग का अनुभव अब होगा और भी शानदार
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Aug 2025 6:48 PM
Ather Halo Helmet
Ather Halo Helmet में Harman Kardon स्पीकर, WearDetect तकनीक, वायरलेस चार्जिंग और ChitChat कम्युनिकेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स हैं. यह हेलमेट राइडिंग अनुभव को सुरक्षित और इंटरएक्टिव बनाता है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर यूजर्स के लिए एक प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक एक्सेसरी है
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Ather Energy ने अपने कम्यूनिटी डे कार्यक्रम में एक क्रांतिकारी स्मार्ट हेलमेट लॉन्च किया है- Ather Halo Helmet. यह हेलमेट न सिर्फ सुरक्षा, बल्कि मनोरंजन और संवाद के नए आयाम खोलता है.
Halo Helmet के फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास
- Harman Kardon स्पीकर: हेलमेट में प्रीमियम साउंड के लिए Harman Kardon के स्पीकर्स लगे हैं, जो कार जैसी ऑडियो क्वालिटी देते हैं.
- WearDetect तकनीक: यह तकनीक हेलमेट को पहचानने में सक्षम बनाती है कि राइडर ने हेलमेट पहना है या नहीं. पहनते ही यह अपने आप चालू होकर मोबाइल से कनेक्ट हो जाता है.
- वायरलेस चार्जिंग: हेलमेट को वायरलेस चार्जर से चार्ज किया जा सकता है, जिसे Ather Rizta स्कूटर के बूट स्पेस में फिट किया जा सकता है.
- बैटरी लाइफ: कंपनी का दावा है कि हेलमेट की बैटरी एक सप्ताह तक चलती है.
ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Helmet To Helmet Communication: Ather ChitChat
Ather ने एक नया फीचर पेश किया है- ChitChat, जो राइडर और पीछे बैठे व्यक्ति के बीच हेलमेट-टू-हेलमेट संवाद को संभव बनाता है. इससे दोनों एक ही म्यूजिक सुन सकते हैं और बातचीत भी कर सकते हैं.
डिजाइन और सुरक्षा
Halo Helmet ISI और DOT-रेटेड है, जो इसे सुरक्षा के लिहाज से भरोसेमंद बनाता है. इसका एर्गोनॉमिक डिज़ाइन और सॉफ्ट पैडिंग लंबे समय तक पहनने में आरामदायक है.
कीमत और ऑफर
- Ather Halo Helmet: ₹14,999 (प्रारंभिक ऑफर में ₹12,999)
- Halo Bit (हाफ-फेस वेरिएंट): ₹4,999
कम्यूनिटी डे में शामिल होने वाले ग्राहकों को 50% तक की छूट मिल सकती है.
रोड सेफ्टी का डबल डोज, अब हेलमेट भी होंगे ‘बाय डिफॉल्ट’, नयी गाड़ी लेते समय शोरूम से मिलेंगे मुफ्त
50 रुपये वाला यह सर्टिफिकेट गाड़ी के मालिक को जेल जाने से बचाएगा, आज ही बनवा लें
Ather Rizta ने इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में मचाया धमाल, बड़े स्कूटर का बड़ा वादा
EV मालिकों को बड़ी राहत: 15 साल बाद भी चल सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, EoL नियम से छूट तय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










