50 रुपये वाला यह सर्टिफिकेट गाड़ी के मालिक को जेल जाने से बचाएगा, आज ही बनवा लें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Aug 2025 6:51 PM
PUC Certificate
PUC Certificate: अगर आप वाहन चला रहे हैं तो प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) रखना अनिवार्य है. सिर्फ ₹50 में बनवाएं PUC और बचें ₹10,000 जुर्माने और जेल से. जानिए प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
PUC Certificate: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ ₹50 खर्च करके आप ₹10,000 के जुर्माने और 6 महीने की जेल से बच सकते हैं? अगर आपके पास वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं है, तो गाड़ी चलाना आपके लिए कानूनी मुसीबत बन सकता है. मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना PUC के वाहन चलाना न सिर्फ जुर्माने का कारण बनता है, बल्कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है.
अब समय है सतर्क होने का! जानिए कैसे बनवाएं PUC सर्टिफिकेट, कहां से बनवाएं, कितनी कीमत है और किन दस्तावेजों को हमेशा साथ रखना जरूरी है. यह जानकारी न सिर्फ आपके पैसे बचाएगी, बल्कि आपको बेवजह की कानूनी कार्रवाई से भी दूर रखेगी.
वाहन चलाते समय जरूरी दस्तावेज
भारत में वाहन चलाते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है:
ड्राइविंग लाइसेंस
वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
इंश्योरेंस पेपर
प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC)
इन दस्तावेजों को आप डिजीलॉकर में स्टोर कर सकते हैं या हार्ड कॉपी साथ रख सकते हैं.
ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
PUC सर्टिफिकेट की कीमत
प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने या उसका नवीनीकरण कराने में ₹50 से ₹100 तक का खर्च आता है. यह प्रमाणपत्र वाहन के प्रदूषण स्तर को दर्शाता है और समय-समय पर इसे रिन्यू कराना जरूरी होता है.
बिना PUC के क्या हो सकता है?
अगर आप बिना वैध PUC के वाहन चलाते हैं, तो मोटर वाहन अधिनियम, 1993 की धारा 190(2) के तहत आपको भारी जुर्माना या जेल हो सकती है:
₹10,000 तक का जुर्माना
6 महीने तक की जेल
ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए रद्द
दिल्ली जैसे शहरों में यह नियम सख्ती से लागू किया जाता है.
PUC बनवाने की आसान प्रक्रिया
PUC बनवाना बेहद आसान है:
अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर जाएं
वहां मौजूद प्रदूषण जांच केंद्र पर वाहन की जांच करवाएं
कुछ ही मिनटों में आपको नया प्रमाणपत्र मिल जाएगा.
₹50 खर्चें, जुर्माने और जेल से बचें
सिर्फ ₹50 खर्च करके आप जुर्माने और जेल से बच सकते हैं. प्रदूषण प्रमाणपत्र न केवल कानूनी रूप से जरूरी है, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी अहम है. आज ही अपने वाहन का PUC बनवाएं और बेफिक्र होकर सफर करें.
EV मालिकों को बड़ी राहत: 15 साल बाद भी चल सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, EoL नियम से छूट तय
बैंक ने बाइक या कार खींच ली? जानिए फिर उस वाहन का क्या होता है
FASTag Annual Pass: अब रोड ट्रिप होगी सस्ती! ₹3,000 में मिलेगा सालभर का टोल पास
रोड सेफ्टी का डबल डोज, अब हेलमेट भी होंगे ‘बाय डिफॉल्ट’, नयी गाड़ी लेते समय शोरूम से मिलेंगे मुफ्त
1 लाख की स्कूटी, 14 लाख का नंबर: जुनून की कीमत नहीं होती!
Electric Scooter Fire: आपकी एक गलती बना सकती है EV को आग का गोला
मुकेश अंबानी की लग्जरी कारों का कलेक्शन: Rolls-Royce से Lamborghini तक, जानिए कीमतें और खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










