FASTag Annual Pass: अब रोड ट्रिप होगी सस्ती! ₹3,000 में मिलेगा सालभर का टोल पास

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

FASTag Annual Pass

FASTag Annual Pass: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 में FASTag आधारित वार्षिक पास लागू करने की घोषणा की है. जानें कैसे यह निजी वाहनों के लिए टोल भुगतान को आसान बनाएगा और यात्रियों को देगा बड़ा लाभ.

विज्ञापन

FASTag Annual Pass: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक अहम घोषणा करते हुए बताया कि 15 अगस्त 2025 से एक नया FASTag आधारित वार्षिक पास लागू किया जाएगा. ₹3,000 की कीमत वाला यह पास निजी उपयोग के कार, जीप और वैन जैसे गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए उपलब्ध होगा.

FASTag Annual Pass: एक साल तक या अधिकतम 200 यात्राओं के लिए वैध

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, यह पास सक्रिय होने की तारीख से एक साल तक या अधिकतम 200 यात्राओं के लिए (जो पहले हो) वैध रहेगा. इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान को आसान बनाना, प्रतीक्षा समय कम करना और टोल प्लाजाओं पर भीड़ और विवाद को खत्म करना है.

FASTag Annual Pass: किसे होगा फायदा?

पास को सक्रिय करने या नवीनीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI/MoRTH की वेबसाइटों पर एक अलग लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा. इस नयी नीति से खासतौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी, जो 60 किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा पार कर रोजाना आवागमन करते हैं. सरकार का दावा है कि यह योजना लाखों निजी वाहन चालकों के लिए यात्रा अनुभव को तेज, सरल और अधिक सुविधाजनक बनाएगी.

वार्षिक फास्टैग पास: अब सफर होगा और भी सुगम, डिजिटल और पेपरलेस

अगर आपके पास अभी तक वार्षिक फास्टैग पास नहीं है, तो घबराइए मत. अब इसे पाना बेहद आसान है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि इसका सक्रियकरण (Activation) और नवीनीकरण (Renewal) जल्द ही एक डेडिकेटेड डिजिटल लिंक के जरिये किया जा सकेगा. यह लिंक NHAI, MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट्स और राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगा.

FASTag Annual Pass: कहां-कहां मान्य होगा यह पास?

यह वार्षिक पास देशभर के राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्गों के साथ-साथ सभी एक्सप्रेसवे पर मान्य होगा. इसके जरिये बार-बार टोल रिचार्ज करने की झंझट खत्म हो जाएगी.

FASTag Annual Pass: किन वाहनों को मिलेगा फायदा?

यह पास सिर्फ निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों, जैसे- कार, जीप और वैन के लिए उपलब्ध होगा.कमर्शियल वाहनों पर यह सुविधा लागू नहीं होगी.

FASTag Annual Pass: समाधान 60 किलोमीटर की दूरी वाले टोल पर

इस नई नीति से उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जो 60 किलोमीटर की परिधि में पड़ने वाले टोल प्लाजाओं की दोहरी शुल्क समस्या से जूझ रहे थे. अब एक ही सरल डिजिटल लेन-देन में यह निपटारा हो जाएगा.

FASTag Annual Pass: कैसे करें एक्टिवेट?

सक्रियकरण के लिए NHAI औरव MoRTH की वेबसाइट या राजमार्ग यात्रा ऐप पर एक लिंक उपलब्ध होगा जिससे आप कुछ ही क्लिक में पास को एक्टिवेट या रिन्यू कर पाएंगे.

FASTag Annual Pass: वार्षिक पास के लाभ क्या होंगे?

प्रतीक्षा समय में कमी

टोल प्लाजाओं पर भीड़ घटेगी

विवाद कम होंगे

यातायात में सुधार

निजी यात्राओं का अनुभव और बेहतर होगा.

टू व्हीलर की खरीद पर मिलेगी 36000 रुपये की सब्सिडी, जानें कैसे और कहां उठाएं मौके का फायदा

अब सड़कों पर नमक से दौड़ेंगे स्कूटर्स, 15 मिनट में फुल चार्ज, पेट्रोल की टेंशन खत्म!

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola