टू व्हीलर की खरीद पर मिलेगी 36000 रुपये की सब्सिडी, जानें कैसे और कहां उठाएं मौके का फायदा

Updated:
विज्ञापन
Two Wheeler Subsidy Yojana 2025

Two Wheeler Subsidy Yojana 2025

Two Wheeler Subsidy Yojana 2025: सरकार टू व्हीलर की खरीद पर 36000 रुपये की सब्सिडी दे रही है. ऐसे में अगर आप भी टू व्हीलर खरीदना चाहते हैं तो फिर जानिए इससे जुडी सारी डिटेल्स.

विज्ञापन

अगर आप ई-स्कूटर और ई-बाइक सस्ते में खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए एक खुशखबरी है. क्योंकि, इलेक्ट्रिक गाड़ियों को प्रोमोट करने के लिए सरकार ने नई पॉलिसी Two Wheeler Subsidy Yojana 2025 लॉन्च की है. जिससे आप नई इलेक्ट्रिक स्कूटी 36000 रुपये सस्ते में खरीद सकेंगे. जी हां, 36000 रुपये सस्ता. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस अपनी बहन या पत्नी के नाम पर ई-स्कूटर खरीदनी होगी. बस फिर आपको सरकार की तरफ से ₹36,000 तक की सब्सिडी का फायदा दिया जाएगा. इस आर्टिकल में जानिए इस नई पॉलिसी का कैसे उठा सकते हैं आप फायदा.

क्या है Two Wheeler Subsidy Yojana 2025

ये टू-व्हीलर सब्सिडी योजना दिल्ली सरकार ने शुरू की है. दरअसल, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक के चलते सरकार ने इस नई योजना को लाने का फैसला किया है. जिसके तहत ई-स्कूटर की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार ₹36,000 तक की सब्सिडी दे रही है. लेकिन इस योजना का फायदा तभी मिलेगा जब आप अपनी बहन या बीवी के नाम पर गाड़ी खरीदेंगे. साथ ही जिसके नाम पर गाडी खरीदी जा रही है, उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो.

कैसे मिलेगी सब्सिडी

आपको इस सब्सिडी का लाभ गाड़ी की बैटरी क्षमता के आधार पर दी जाएगी. 12,000 रुपये प्रति किलोवाट-घंटा की दर से सब्सिडी आपको दी जाएगी, जो 36,000 रुपये तक सीमित होगी. वहीं, टू-व्हीलर सब्सिडी योजना का फायदा उठाने के लिए आपके पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी खरीद की बिल आदि डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. ध्यान रहे इस योजना के लिए आवेदन वही कर सकता है, जिसके नाम पर गाड़ी रजिस्टर्ड है. योजना के फॉर्म में सही और पूरी जानकारी दें. क्योंकि, अगर आपके फॉर्म में सारी जानकरी सही रही तो सब्सिडी के पैसे आपके बैंक अकाउंट में सीधे भेज दिए जायेंगे या फिर गाड़ी की कीमत में ही कटौती कर आपको दी जाएगी.

इन बातों का रखें ध्यान

  • यह सब्सिडी योजना सिर्फ दिल्लीवासियों के लिए है.
  • गाडी पर सब्सिडी पहली 10000 महिलाओं को मिलेगा. यानी कि पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर ही सब्सिडी दी जा रही है.
  • वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
  • गाड़ी खरीदने से पहले एक बार योजना के आधिकारिक पोर्टल और EV डीलर से पूरी जानकारी ले लें.

यह भी पढ़ें:  अब सड़कों पर नमक से दौड़ेंगे स्कूटर्स, 15 मिनट में फुल चार्ज, पेट्रोल की टेंशन खत्म!

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता Aadhaar में कितनी बार बदलता है पता और फोन नंबर, जानेगा तो इस दिन तक करा लेगा फ्री में अपडेट

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola