सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार! 2 हजार में बुक करें यह PMV EaS-E EV, जानें कब मिलेगी डिलीवरी
PMV Electric ने भारत में अपनी 2 सीटर इलेक्ट्रिक कार PMV EaS-E पिछले महीने लॉन्च की थी. सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों (Cheapest Electric Car) में शुमार इस कार की कीमत 4.79 लाख रुपये है. इसको लेकर ताजा अपडेट यह है कि इसे 2 हजार रुपये में बुक किया जा सकता है. इसकी डिलीवरी साल 2023 में शुरू हो सकती है.
Affordable Electric Car: महंगे पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) ने इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicle) की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा दिया है. बड़ी कंपनियों के साथ नये स्टार्टअप्स भी ईवी (EV) की रेस में कूद गए हैं. इसी क्रम में मुंबई आधारित स्टार्टअप पीएमवी इलेक्ट्रिक (PMV Electric) ने पिछले महीने अपनी 2 सीटर इलेक्ट्रिक कार पीएमवी ईएएस-ई (PMV EaS-E) भारतीय बाजार में लॉन्च की थी.
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों (Cheapest Electric Car) में शुमार इस कार की कीमत मात्र 4.79 लाख रुपये है. इस कार को लेकर ताजा अपडेट यह है कि इसे 2 हजार रुपये में बुक किया जा सकता है. बात इसकी डिलीवरी की करें, तो यह साल 2023 में शुरू हो सकती है.
Also Read: Tata Nano से भी छोटी इलेक्ट्रिक कार आ गई, देती है 150 किमी की रेंज, यहां जानें सारी खूबियां
PMV EaS-E : बैटरी पैक और स्पीड
PMV EaS-E इलेक्ट्रिक व्हीकल में 48V लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी के दावे के अनुसार, ऑनबोर्ड चार्जर का उपयोग करके इसे 4 घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है. PMV EaS-E का रनिंग कॉस्ट प्रति किमी 75 पैसे से भी कम होगी.
पिक-अप की बात करें, तो यह मिनी कार केवल 5 सेकेंड में 0 से 40 kph की स्पीड हासिल कर सकती है और इसकी टॉप स्पीड 70kmph की है. इस माइक्रो इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 2915mm, चौड़ाई 1157mm, व्हीलबेस 2080mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm का है.
Also Read: Kia EV6 Vs Hyundai Ioniq 5 : कीमत, फीचर्स, बैटरी और रेंज में कौन है किससे बेहतर, यहां जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










