ePaper

फ्लिपकार्ट में बिग शॉपिंग डे ..कई स्मार्टफोन में भारी छूट

Updated at : 19 Dec 2016 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट में बिग शॉपिंग डे ..कई स्मार्टफोन में भारी छूट

नये साल आने से पहले फ्लिपकार्ट ने ऑफरों की झड़ी लगा दी है. क्रिसमस से पहले फ्लिपकार्ट 18 दिसबंर से 21 दिसंबर तक शॉपिंग डे की घोषणा की है. कई स्मार्टफोन में भारी छूट दी है. एप्पल आईफोन में 7000 की छूट दी गयी है. अब आइफोन 6 को 29,990रुपये में खरीदा जा सकता है. […]

विज्ञापन

नये साल आने से पहले फ्लिपकार्ट ने ऑफरों की झड़ी लगा दी है. क्रिसमस से पहले फ्लिपकार्ट 18 दिसबंर से 21 दिसंबर तक शॉपिंग डे की घोषणा की है. कई स्मार्टफोन में भारी छूट दी है. एप्पल आईफोन में 7000 की छूट दी गयी है. अब आइफोन 6 को 29,990रुपये में खरीदा जा सकता है.

सैमसंग गैलेक्सी ऑन 8 की कीमत में 15,00 की छूट दी गयी है. यह फ्लिपकार्ट में 14,400 रुपये में उपलब्ध है. एप्पल आईफोन के अलावा गूगल पिक्सल में भी 5,000 की छूट दी गयी है. इसकी कीमत पहले से कम कर 57,000 कर दी गयी है.

लेनोवो K5 नोट की कीमत में 500 की छूट दी गयी है. 4 जीबी रैम वाले इस फोन में 13 MP का रियर कैमरा है. मोबाइल के अलावा लैपटॉप, कम्पयूटर, टेलीविजन व पावर बैंक की कीमतों में बिग शॉपिंग डे को लेकर घोषणा की है.


बजट फोन में भी ऑफर

एप्पल व गूगल प्राइस के महंगे फोन के अलावा बजट फोन में भी फ्लिपकार्ट का ऑफर दिया गया है. Ya Yureka में 1000 रुपये की छूट दी गयी है. यह अब 5,499 में उपलब्ध है. 2 जीबी रैम के साथ 15 MP का कैमरा दिया गया है. स्वाइप इलाइट 2 प्लस में 1000 रुपये की कमी की गयी है. फोन के अलावा डोमेस्टिक यूज के चीजों में भी छूट दी गयी है. अब यह 3,999 रुपये में उपलब्ध है. माइक्रौमैक्स नाइट्रो में 25,00 की कटौती की गयी थी. अब इसकी कीमत 5,499 रुपये हो गयी है. ली इको, लावा, इन फोकस कंपनियों ने भी मोबाइल की कीमतों में कटौती की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola