गैलेक्सी नोट-7 स्मार्टफोन लगायेगा सैमसंग के मुनाफे पर तीन अरब डालर की चोट

सोल : सैमसंग ने आज कहा कि गैलेक्सी नोट-7 स्मार्टफोन में विस्फोट के संकट की वजह से अगली दो तिमाहियों में उसने मुनाफे पर 3 अरब डॉलर से अधिक की और चोट लग सकती है. हालांकि, कंपनी ने उम्मीद जतायी कि उसके अन्य फ्लैगशिप हैंडसेटों की बिक्री बढ़ने से इसका प्रभाव कुछ कम हो सकेगा. […]
सोल : सैमसंग ने आज कहा कि गैलेक्सी नोट-7 स्मार्टफोन में विस्फोट के संकट की वजह से अगली दो तिमाहियों में उसने मुनाफे पर 3 अरब डॉलर से अधिक की और चोट लग सकती है. हालांकि, कंपनी ने उम्मीद जतायी कि उसके अन्य फ्लैगशिप हैंडसेटों की बिक्री बढ़ने से इसका प्रभाव कुछ कम हो सकेगा.
दो दिन पहले ही दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की दिग्गज ने तीसरी तिमाही के अपने परिचालन लाभ का अनुमान 2.3 अरब डॉलर कम किया था. कंपनी के गैलेक्सी नोट-7 के संकट की शुरुआत में पहले इस हैंडसेट को बाजार से वापस लिया गया था. बाद में यह संकट इतना अधिक गहरा गया कि इसी सप्ताह कंपनी ने इस मॉडल को पूरी तरह हटाने की घोषणा की.
तीसरी तिमाही में नुकसान के अलावा सैमसंग ने कहा कि नोट-7 को बंद करने के फैसले से बिक्री में गिरावट के असर से अक्तूबर-मार्च तिमाही में उसका मुनाफा प्रभावित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




