सैमसंग ने वापस लिए गए नोट-7 का उत्पादन किया बंद

सोल : सैमसंग ने अपने गैलेक्सी नोट-7 स्मार्टफोन का उत्पादन बंद कर दिया है. एक रिपोर्ट में आज यह जानकारी दी गई है. इस स्मार्टफोन की बैटरी में विस्फोट की खबरों के बाद कंपनी ने करीब एक माह पहले इसे बाजार से वापस ले लिया था. दुनिया की सबसे बडी स्मार्टफोन कंपनी ने हालांकि दक्षिण […]
सोल : सैमसंग ने अपने गैलेक्सी नोट-7 स्मार्टफोन का उत्पादन बंद कर दिया है. एक रिपोर्ट में आज यह जानकारी दी गई है. इस स्मार्टफोन की बैटरी में विस्फोट की खबरों के बाद कंपनी ने करीब एक माह पहले इसे बाजार से वापस ले लिया था.
दुनिया की सबसे बडी स्मार्टफोन कंपनी ने हालांकि दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योन्हाप की खबर पर टिप्पणी से इनकार किया है जिसमें एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी गई है.
अधिकारी ने बताया कि अस्थायी रुप से इस स्मार्टफोन का उत्पादन बंद करने का फैसला दक्षिण कोरिया, अमेरिका और चीन के उपभोक्ता सुरक्षा नियामकों के साथ सहयोग से लिया गया है. सैमसंग ने 2 सितंबर को गैलेक्सी नोट 7 की बिक्री बंद करने का फैसला किया था और बेची जा चुकी इकाइयों को बाजार से वापस लेने की घोषणा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




