Google ने पेश किया ‘डुओ'',स्काइप, फेसटाइम को पेश की चुनौती

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सर्च इंजन गूगल ने एंड्राइड और आईओएस उपयोक्ताओं के लिए अपनी वीडियो कॉलिंग एप ‘गूगल डुओ’ शुरु की है. बाजार में इसका मुकाबला एपल की फेसटाइम और माइक्रोसॉफ्ट की स्काइप से होगा.इस वीडियो कॉलिंग एप की घोषणा गूगल ने तीन महीने पहले अपनी आई…ओ डेवलपर कॉन्फ्रेंस में की थी. इसके पीछे उसका […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सर्च इंजन गूगल ने एंड्राइड और आईओएस उपयोक्ताओं के लिए अपनी वीडियो कॉलिंग एप ‘गूगल डुओ’ शुरु की है. बाजार में इसका मुकाबला एपल की फेसटाइम और माइक्रोसॉफ्ट की स्काइप से होगा.इस वीडियो कॉलिंग एप की घोषणा गूगल ने तीन महीने पहले अपनी आई…ओ डेवलपर कॉन्फ्रेंस में की थी.

इसके पीछे उसका लक्ष्य वीडियो कॉलिंग की मुश्किलों को कम करना है.गूगल समूह के उत्पाद प्रबंधक अमित फुले ने एक बयान में कहा कि वीडियो कॉलिंग दूसरी सबसे अच्छी चीज है जो किसी को बिल्कुल पास लेकर आता है. हमने एक ऐसे इंटरफेस का डिजायन किया है जो बहुत आसान, साधारण और स्वागतयोग्य है. भारत जैसे देशों के लिए इसे नेटवर्क कनेक्टिविटी के हालातों को ध्यान में रखकर डिजायन किया गया है. हमें उम्मीद है कि वीडियो कॉलिंग के अनुभव को हम और अधिक निजी बना पायेंगे.

‘डुओ’ को आज से शुरु कर दिया गया है. अगले कुछ दिनों में यह पूरी तरह उपलब्ध हो जाएगा. निजता और सुरक्षा के लिहाज से इसे इनक्रिप्टेड बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola