गूगल प्ले से डाउनलोड करो ये रोचक गेम्स
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गूगलप्ले पर बहुत सारे ऐसे गेम्स हैं, जिन्हें तुम फ्री में डाउनलोड कर सकते हो. गूगल प्ले पर बहुत सारे ऐसे एप्स हैं, जिसके माध्यम से तुम इन गेम्स को डाउनलोड कर सकते हो. इसके लिए तुम्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है. बस गूगल प्ले में तुम विजिट करो और बहुत सारे गेम्स, कॉमिक्स […]
विज्ञापन
गूगलप्ले पर बहुत सारे ऐसे गेम्स हैं, जिन्हें तुम फ्री में डाउनलोड कर सकते हो. गूगल प्ले पर बहुत सारे ऐसे एप्स हैं, जिसके माध्यम से तुम इन गेम्स को डाउनलोड कर सकते हो. इसके लिए तुम्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है.
बस गूगल प्ले में तुम विजिट करो और बहुत सारे गेम्स, कॉमिक्स आदि चीजों का आंनद लो. इनकी डाउनलोडिंग भी काफी सरल है. इन सारे गेम्स और कॉमिक्स को अब तुम आसानी से डाउनलोड कर के पढ़ सकते हो. गूगल प्ले में बहुत सारे सेक्शन हैं, जैसे-एप्स, मूवी, गेम्स और बुक्स. अपने एंड्रॉयड फोन के जरिये तुम गूगल प्ले पर विजिट करो और उसमें अपने मनपसंद सेक्शन में विजिट करो और उसे सीधे डाउनलोड करो. सिर्फ यहां तुम गेम ही नहीं खेल सकते हो, बल्कि अपने फेवरेट गाने भी सुन सकते हो.
गूगल प्ले का एक नया एप इंस्टाग्राप अभी लोगों को खूब लुभा रहा है. इस एप की मदद से तुम अपनी फोटो को नया लुक दे सकते हो, साथ ही अपने फ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर सकते हो.
क्या है विशेषता
– गेम्स में रंगीन ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है.
– इसकी पिक्चर क्वालिटी बहुत अच्छी है.
– हमेशा कुछ-न-कुछ नया अपडेट होता रहता है.
प्रस्तुति : खुशबू
बच्चों को खूब भा रहे हैं ये सारे गेम्स
स्वीट मिस्टरी : इसमें एक प्यारी काली बिल्ली की मजेदार कहानी है. तुम बिल्ली के साथ धमाचौकड़ी मचा सकते हो. तुम्हें बहुत पसंद आयेगा यह गेम.
कैसल स्टोरी : ईंट से महल निर्माण के समय दुश्मन से कैसे करें बचाव, इस पर आधारित यह रचनात्मक व रणनीति बनानेवाला खेल है.
विली वर्ल्ड : कई खूंखार राक्षस और उनके खतरों से भरा है यह गेम. जैसे-जैसे इसे खेलोगे, यह और भी टफ होता जाता है.
टेम्पल रन 2 : तुम सभी टेम्पल रन-1 का मजा ले चुके होगे, अब टेम्पल रन-2 का आनंद लो. पहले से कहीं ज्यादा रोचक है यह नया वजर्न. तुम चाहो तो और खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल कर सकते हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










