ePaper

गूगल ने एक स्मार्ट चम्मच पेश किया है

Updated at : 29 Nov 2014 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
गूगल ने एक स्मार्ट चम्मच पेश किया है

गूगल ने एक स्मार्ट चम्मच पेश किया है. अपने आप में अनोखा यह गैजेट उन मरीजों और लोगों के लिए बहुत मददगार है, जिन्हें हाथ कांपने की वजह से कुछ खाने-पीने में बहुत दिक्कत होती है. इसका पूरा श्रेय गूगल को नहीं दिया जा सकता है. इस चम्मच को लिफ्ट लैब्स नाम के स्टार्टअप ने […]

विज्ञापन
गूगल ने एक स्मार्ट चम्मच पेश किया है. अपने आप में अनोखा यह गैजेट उन मरीजों और लोगों के लिए बहुत मददगार है, जिन्हें हाथ कांपने की वजह से कुछ खाने-पीने में बहुत दिक्कत होती है.
इसका पूरा श्रेय गूगल को नहीं दिया जा सकता है. इस चम्मच को लिफ्ट लैब्स नाम के स्टार्टअप ने बनाना शुरू किया. गूगल ने यह कंपनी खरीद ली. लिफ्ट लैब के फाउंडर भारतीय मूल के अनुपम पाठक हैं. लिफ्टवेअर नाम का यह चम्मच सैकड़ों ऐल्गरिदम्स का इस्तेमाल करता है और चम्मच के हिलने को कम करता है.
हाथ कांपने के बावजूद चम्मच के कम हिलने से मरीज पहले की तुलना में आराम से खा सकते हैं. इस तकनीक की मदद से यह देखा जाता है कि हाथ कैसे हिल रहा है. उस हिसाब से चम्मच अपने आप बैलंस बनाता है. टेस्ट में यह पाया गया है कि लिफ्टवेअर चम्मच के हिलने को 76 फीसदी तक कम कर देता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola