कम हाइट वाले राइडर्स के लिए आसान हुई ऑफ-रोडिंग, 50mm कम सीट हाइट के साथ आई Kawasaki KLX230 S

Updated:
विज्ञापन

कावासाकी KLX230 S / फोटो- कावासाकी

Kawasaki ने 2027 KLX230 रेंज में नया KLX230 S वेरिएंट शामिल किया है, जिसकी सीट हाइट 50mm कम रखी गई है ताकि कम हाइट वाले राइडर्स को बेहतर सुविधा मिल सके. साथ ही कंपनी ने पूरी KLX230 लाइनअप की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है.

विज्ञापन

Kawasaki ने अपनी पॉपुलर ड्यूल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल KLX230 की 2027 लाइनअप को अपडेट करते हुए नया KLX230 S वेरिएंट लॉन्च किया है. इसके साथ ही कंपनी ने पूरी KLX230 रेंज की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है. अब स्टैंडर्ड KLX230 की एक्स-शोरूम कीमत 2.19 लाख रुपये हो गई है, जो पहले 1.84 लाख रुपये थी. यानी इस बाइक की कीमत 35,000 रुपये तक बढ़ गई है.

अब तीन वेरिएंट्स में मिलेगी KLX230

नई अपडेट के बाद Kawasaki KLX230 रेंज में अब तीन मॉडल KLX230, KLX230 S (नया वेरिएंट) और KLX230R S (ऑफ-रोड मॉडल) शामिल हो गए हैं. तीनों बाइक्स में 233cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 19 hp की पावर और 19 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. हालांकि, KLX230R S केवल ऑफ-रोड इस्तेमाल के लिए बनाई गई है. इसमें हेडलाइट और सड़क पर चलाने के लिए जरूरी कुछ फीचर्स नहीं दिए गए हैं.

KLX230 S में क्या है खास?

नई KLX230 S उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिन्हें स्टैंडर्ड मॉडल की ऊंची सीट की वजह से परेशानी होती थी. इस बाइक की सीट हाइट 830 mm है, जबकि स्टैंडर्ड KLX230 में यह 880 mm है. यानी नई बाइक की सीट 50 mm नीचे है, जिससे कम हाइट वाले राइडर्स के लिए बाइक पर बैठना और दोनों पैर आसानी से जमीन पर टिकाना आसान हो जाएगा.

सस्पेंशन सेटअप में करना होगा समझौता

कम सीट हाइट देने के लिए कंपनी ने सस्पेंशन सेटअप में भी बदलाव किया है. KLX230 S में फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल 160 mm और रियर 163 mm है. वहीं स्टैंडर्ड KLX230 में यह 220 mm और 223 mm मिलता है. इसके अलावा ग्राउंड क्लीयरेंस भी 255 mm से घटाकर 220 mm कर दिया गया है. यानी अगर आपकी प्रायोरिटी आसान राइडिंग और कम सीट हाइट है, तो KLX230 S बेहतर ऑप्शन हो सकती है. लेकिन अगर आप ज्यादा ऑफ-रोडिंग करते हैं, तो स्टैंडर्ड KLX230 अपने लंबे सस्पेंशन ट्रैवल और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस की वजह से ज्यादा कैपेबल साबित होगी.

नई कीमतें क्या हैं?

कंपनी ने सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बदलाव किया है. ऐसे में KLX230R S की कीमत अब 1.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जो पहले से 10,000 रुपये ज्यादा है. वहीं KLX230 और नया KLX230 S, दोनों की कीमत 2.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है. अगर आपने पहले KLX230 खरीदने का प्लान बनाया था, तो अब आपको बढ़ी हुई कीमत को भी ध्यान में रखना होगा.

कब शुरू होगी डिलीवरी?

कंपनी के अनुसार KLX230R S की डिलीवरी मिड अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि KLX230 और KLX230 S की डिलीवरी मिड सितंबर 2026 से शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें: स्पोर्टी लुक और दमदार पावर, 2026 में KTM की ये बाइक्स मचा रही हैं धूम

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola