कल लॉन्च होगी 2026 Guerrilla 450, Royal Enfield ने रिलीज किया नया टीजर

Published by : Shivani Shah Updated At : 26 Mar 2026 3:27 PM

विज्ञापन

2026 गुरिल्ला 450 / फोटो- रॉयल एनफील्ड ऑफिशियल टीजर

Royal Enfield 27 मार्च को Guerrilla 450 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है. वहीं, लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने मॉडल का टीजर शेयर किया है. अपडेटेड वर्जन में अपडेटेड फीचर्स मिल सकते हैं, जिससे बाइक और ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगी.

विज्ञापन

Royal Enfield ने साल 2024 में भारतीय बाजार में Guerrilla 450 लॉन्च की थी और अब कंपनी इस बाइक का पहला अपडेट लाने की तैयारी में है. कंपनी 27 मार्च को Guerrilla 450 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है. वहीं, लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने मॉडल का टीजर शेयर किया है. हालांकि टीजर में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बाइक के डिजाइन के साथ-साथ फीचर्स में भी कुछ नए अपडेट्स मिल सकते हैं.

क्या होगा नया?

कंपनी के पिछले अपडेट पैटर्न को देखते हुए, इस बार बाइक के मैकेनिकल सेटअप में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कंपनी सस्पेंशन सिस्टम को अपग्रेड कर सकती है, जैसा अपडेट हाल ही में Hunter 350 में देखा गया था.

इन बदलावों का मकसद राइडर को बेहतर कम्फर्ट देना और बाइक का कंट्रोल और मजबूत बनाना है. इसके अलावा, टायर्स में भी बदलाव किया जा सकता है, ताकि सड़क पर बेहतर ग्रिप और ज्यादा स्टेबिलिटी मिल सके.

बाइक के फीचर्स में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि यह खरीदारों के लिए और ज्यादा आकर्षक बन सके. साथ ही कंपनी नए कलर ऑप्शन्स भी पेश कर सकती है, जिससे इसका लुक और फ्रेश लगे.

फिलहाल यह बाइक Brava Blue, Shadow Ash, Peix Bronze, Smoke Silver, Playa Black और Gold Dip जैसे कलर ऑपशंस में उपलब्ध है और अपडेट के बाद इसमें कुछ नए शेड्स जुड़ने की उम्मीद है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Royal Enfield Guerrilla 450 में 452cc का Sherpa इंजन मिलता है, जो Himalayan 450 में भी इस्तेमाल किया गया है. यह लिक्विड-कूल्ड इंजन 40 hp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें ride-by-wire सिस्टम और दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

फिलहाल यह बाइक 43mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स के साथ आती है, जो 140mm व्हील ट्रैवल देते हैं. वहीं पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जो 150mm ट्रैवल ऑफर करता है.

ब्रेकिंग सिस्टम कि बात करें, तो इसमें आगे 310mm वेंटिलेटेड डिस्क (डुअल पिस्टन कैलिपर) और पीछे 270mm डिस्क (सिंगल पिस्टन) दिया गया है.

सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS मिलता है, जो ब्रेकिंग को ज्यादा सुरक्षित बनाता है. यह बाइक 17-इंच के व्हील्स पर चलती है, जो बेहतर स्टेबिलिटी और कंट्रोल देते हैं.

यह भी पढ़ें: Hunter 350 को इन बजट एक्सेसरीज के साथ करें कस्टमाइज, बाइक को बनाएं ज्यादा प्रैक्टिकल

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola