Hunter 350 को इन बजट एक्सेसरीज के साथ करें कस्टमाइज, बाइक को बनाएं ज्यादा प्रैक्टिकल

Updated at : 20 Mar 2026 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
Royal Enfield Hunter 350 Accessories

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 रियो व्हाइट शेड में / फोटो- रॉयल एनफील्ड

Royal Enfield Hunter 350 स्टाइल, परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकल एक्सेसरीज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देती है. 349cc इंजन, अच्छा माइलेज और किफायती कीमत के साथ यह बाइक रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है. इसके ओरिजिनल एक्सेसरीज इसे और ज्यादा कस्टमाइज्ड और सुविधाजनक बनाते हैं.

विज्ञापन

Royal Enfield Hunter 350 भारतीय युवाओं के बीच काफी पॉपुलर बाइक बन चुकी है. यह बाइक सिर्फ स्टाइल और परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि अपने काम के एक्सेसरीज (Genuine Motorcycle Accessories) के कारण भी खास बनती है. क्योंकि, इसके साथ मिलने वाले ओरिजिनल एक्सेसरीज इसे और ज्यादा काम के और कस्टमाइज्ड बना देते हैं, जिससे हर राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से इसे बेहतर बना सकता है.

राइडिंग को बनाते हैं आसान ये एक्सेसरीज

Royal Enfield Hunter 350 के लिए कंपनी कई तरह के एक्सेसरीज देती है. जैसे:

प्रोटेक्शन एक्सेसरीज: इंजन गार्ड, सम्प गार्ड आदि

लगेज सॉल्यूशन: पैनियर बैग, पैनियर रेल

सीट ऑप्शन: कस्टम सीट, लो राइड सीट

इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज: LED इंडिकेटर्स

इन एक्सेसरीज की खास बात यह है, कि ये भारतीय सड़कों और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं. इससे बाइक ज्यादा प्रैक्टिकल और आरामदायक बन जाती है.

एक्सेसरीज की कीमत (Price List)

Hunter 350 के एक्सेसरीज की कीमत करीब 640 रुपये से शुरू होकर 12,070 रुपये तक जाती है. यानी आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से बाइक को कस्टमाइज कर सकते हैं.

  • ब्लैक ऑयल फिलर कैप: ₹1,010
  • सिल्वर ऑयल फिलर कैप: ₹1,010
  • ब्लैक कस्टम सीट/सिग्नेचर बेंच सीट: ₹4,190
  • ब्लैक लो राइड डुअल सीट: ₹4,190
  • पैसेंजर बैकरेस्ट माउंट: ₹1,650
  • पैसेंजर बैकरेस्ट पैड (ब्लैक): ₹1,010
  • सीट कवर (ब्राउन/ब्लैक प्लीटेड): ₹1,150
  • वाटर रेसिस्टेंस बाइक कवर (ब्लैक/नेवी): ₹1,070
  • बार एंड मिरर माउंट्स: ₹640
  • सर्कल/बार एंड/टैपर्ड मिरर: ₹4,500
  • टिंटेड फ्लाईस्क्रीन: ₹2,210
  • LED इंडिकेटर्स (ब्लैक/सिल्वर): ₹4,800
  • इंजन गार्ड (कॉम्पैक्ट/बड़ा): ₹2,810 – ₹3,080
  • सम्प गार्ड (ब्लैक/सिल्वर): ₹3,040 – ₹3,220
  • कम्यूटर पैनियर रेल: ₹2,070
  • कम्यूटर पैनियर: ₹2,210
  • सॉफ्ट पैनियर रेल्स: ₹3,550
  • मॉडर्न सॉफ्ट पैनियर्स: ₹12,070

बाइक की कीमत और इंजन

Royal Enfield Hunter 350 की कीमत 1.38 लाख से 1.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. इसमें 349cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2 hp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो स्मूद राइडिंग का एक्सपीरियंस देता है.

परफॉर्मेंस और माइलेज

परफॉर्मेंस कि बात करें, तो यह बाइक करीब 120 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकती है और लगभग 36.2 kmpl का माइलेज देती है, जिससे यह शहर और हाईवे दोनों के लिए अच्छा बैलेंस बनाती है.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield: बजट, जरूरत और पर्सनालिटी के हिसाब से बेस्ट बाइक कौन?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola