इस दीवाली Karbonn ने पेश किया नया Sparkle-V स्मार्टफोन

मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी कार्बन ने अपने ग्राहकों को दीवाली के त्योहार पर नया तोहफा दिया है. कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन स्पार्कले-वी पेश कर दिया है. कंपनी ने ‘एंड्रायड वन’ पर आधारित इस स्पार्कले-वी की कीमत 5,999 रुपये रखी है. फोन की रिलीज में स्पार्कले-वी को एंड्राएड के नये नवीनतम संस्करण वाला स्मार्टफोन बताया […]
मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी कार्बन ने अपने ग्राहकों को दीवाली के त्योहार पर नया तोहफा दिया है. कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन स्पार्कले-वी पेश कर दिया है. कंपनी ने ‘एंड्रायड वन’ पर आधारित इस स्पार्कले-वी की कीमत 5,999 रुपये रखी है.
फोन की रिलीज में स्पार्कले-वी को एंड्राएड के नये नवीनतम संस्करण वाला स्मार्टफोन बताया गया है. इसमें साफ्टवेयर अपडेट के लिए 15 महीनों की वारंटी दी गयी है. फोन की रैम एक जीबी है, जबकि इसकी इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है, जिसे बढाकर 32 जीबी तक किया जा सकता है. फोन में 1700 एमएएच की बैटरी लगी है. इसके सेंसर ऑप्सन में प्रोग्जिमीटी सेंसर, लाइट सेंसर, इ-कंपास, यूवी सेंसर और गायरोसेंसर की फैसिलिटी है.
कंपनी ने इसी श्रृंखला में ‘कार्बन टाइटेनियम आक्टेन’ पेश किया है. इसकी कीमत 9,990 रुपये रखी गयी है. इसमें13 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है और इसकी स्क्रीन 5 इंच एलसीडी डिस्प्ले के साथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




