मारुति सुजुकी ने पेश किया सियाज सेडान का स्पोर्ट्स एडिशन

Updated at : 25 Jan 2020 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
मारुति सुजुकी ने पेश किया सियाज सेडान का स्पोर्ट्स एडिशन

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी मध्यम आकार की प्रीमियम सेडान सियाज का स्पोर्ट्स संस्करण सियाज एस पेश किया है. दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 10.08 लाख रुपये है. कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने भारत चरण-छह (बीएस-6) मानकों के अनुकूल सियाज भी पेश की है. इसकी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी मध्यम आकार की प्रीमियम सेडान सियाज का स्पोर्ट्स संस्करण सियाज एस पेश किया है. दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 10.08 लाख रुपये है. कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने भारत चरण-छह (बीएस-6) मानकों के अनुकूल सियाज भी पेश की है. इसकी कीमत 8.31 लाख से 11.09 लाख रुपये है.

भारत चरण छह मानक एक अप्रैल से लागू हो रहे हैं. कंपनी ने कहा है कि वह अब तक कड़े उत्सर्जन मानकों के अनुकूल 11 वाहन पेश कर चुकी है. मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने बयान में कहा कि सियाज की अपने खंड में 29 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी और 2.7 लाख उपभोक्ता है. हमारे ग्राहक सियाज का स्पोर्टी संस्करण चाहते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola