Electric Scooters Under Rs 1.5 Lakh: डेली राइड के लिए परफेक्ट हैं ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, खूबियां जान आप भी हो जाएंगे फैन

Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Dec 2025 1:34 PM

विज्ञापन

Electric Scooters Under Rs 1.5 Lakh

Electric Scooters Under Rs 1.5 Lakh: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और ₹1.5 लाख के बजट में अब खरीदारों के पास कई दमदार और फीचर-फुल ऑप्शन मौजूद हैं. हम आपके लिए कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के ऑप्शन लेकर आए हैं जो शानदार रेंज, तेज पिकअप, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा की राइड के लिए परफेक्ट हैं.

विज्ञापन

Electric Scooters Under Rs 1.5 Lakh: भारत में बीते कुछ सालों से इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड काफी हाई हुई है. इसके पीछे की वजह यह है कि ये स्टाइलिश, हल्के, काफी आरामदायक होते हैं. अगर आप भी 1.5 लाख रुपये से कम कीमत में एक पावरफुल, स्टाइलिश और फचर्स पैक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आप सही जगह आएं हैं. यहां हम आपके लिए 1.5 लाख रुपये के अंदर आने वाले बेहतरीन कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट लेकर आए हैं ताकि आपको किसी भी तरह का कन्फ्यूजन न रहे. आइए एक नजर डालते इन स्कूटर्स के खूबियों पर.

TVS iQube

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 1,11,422 रुपये (ex-showroom) है. ये एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो परिवार के लिए बिलकुल सही और काम का है. iQube कई बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध है जैसे 2.2 kWh, 3.4 kWh और 5.1 kWh. इनकी रेंज 75 किमी से 150 किमी तक है. इसमें एक सेफ, एल्युमीनियम-प्रोक्टेक्टेड बैटरी, प्लग एंड प्ले पोर्टेबल चार्जर, और शॉक-प्रूफ प्लग और स्पाइक अरेस्टर जैसी जरूरी सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. अगर आप बस आराम से और भरोसे के साथ स्कूटर चलाना चाहते हैं, तो ये आपके लिए स्मार्ट चॉइस है.

Honda Activa e

इस ई-स्कूटर की कीमत 1,18,147 रुपये (ex-showroom) है. इसमें 6kw का मोटर, 22Nm का टॉर्क और 80 km/h की अधिकतम स्पीड है. खास बात इसकी 3 kWh की बैटरी है, जो दो 1.5 kWh की रिमूवेबल यूनिट्स से बनी है और लगभग 102 km की रियल रेंज देती है. फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, 12-इंच अलॉय व्हील और 171mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ, यह डेली राइड के लिए एकदम परफेक्ट है.

Chetak 3501

Chetak 3501 की कीमत ₹1,34,500 (ex-showroom) से शुरू होती है. यह स्कूटर क्लासिक लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल है. इसमें मजबूत मेटल बॉडी, 3.2 kWh की बैटरी और 4 kW का मोटर लगा है. Chetak एक बार चार्ज करने पर 123 km की रेंज देता है और इसकी टॉप स्पीड 63 km/h है. इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी, अलग-अलग राइडिंग मोड और मजबूत बिल्ड क्वालिटी भी है, जो इसे भरोसेमंद बनाती है. 80% चार्ज होने में लगभग 3.5 से 4 घंटे का समय लगता है.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Bikes Under 2 Lakh: डेली कम्यूट से लेकर वीकेंड राइड तक, रॉयल एनफील्ड की ये बजट बाइक्स मचा रही धूम

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola