Royal Enfield Bikes Under 2 Lakh: डेली कम्यूट से लेकर वीकेंड राइड तक, रॉयल एनफील्ड की ये बजट बाइक्स मचा रही धूम

Published by : Ankit Anand Updated At : 30 Nov 2025 4:38 PM

विज्ञापन

Royal Enfield Bikes Under 2 Lakh

Royal Enfield Bikes Under 2 Lakh: अगर आप अपनी पहली Royal Enfield बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन बजट 2 लाख रुपये से ज्यादा नहीं करना चाहते, तो हम आपके लिए Royal Enfield की लाइनअप में मौजूद कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स की लिस्ट लेकर आए हैं. आइए इनपर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Royal Enfield Bikes Under 2 Lakh: अगर आप भी इंस्टाग्राम पर रॉयल एनफील्ड की बाइक्स वाले रील्स देखकर फाइनली ये सोच चुके हैं कि आपके पास भी एक रॉयल एनफील्ड होनी चाहिए, तो ये खबर आपके लिए ही है. अगर आप अपनी पहली रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट 2 लाख रुपये से ज्यादा नहीं करना चाहते, तो कंपनी की लाइनअप में आपके लिए कई बढ़िया ऑप्शन मौजूद हैं. आज हम आपको वही रॉयल एनफील्ड बाइक्स बता रहे हैं जो आपके बजट में आसानी से फिट बैठती हैं. आइए एक नजर डालते हैं.

Royal Enfield Bullet 350

Bullet 350 उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो पुराने जमाने वाली क्लासिक फील के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी भी चाहते हैं. इसमें कंपनी का नया J-series 349cc इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है. इसकी कीमत 1.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Royal Enfield Classic 350

अगर आप Classic 350 के फैन हैं, तो हाल ही में हुई GST प्राइस कट की वजह से ये पॉपुलर बाइक अब और भी किफायती हो गई है. इसमें आपको सिंगल और डुअल-चैनल ABS के ऑप्शन भी मिलते हैं. Classic 350 की कीमतें 1.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं.

Royal Enfield Meteor 350 

अगर आप रॉयल एनफील्ड की क्रूजर बाइक्स के शौकीन हैं, तो Meteor 350 एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है, वो भी बिना बजट बिगाड़े. इसमें वही नया J-सीरीज वाला 349cc इंजन मिलता है और हाल ही में इसे फुल LED लाइटिंग के साथ अपडेट भी किया गया है. इसकी कीमतें एक्स-शोरूम 1.95 लाख रुपये से शुरू होती हैं.

Royal Enfield Hunter 350

अगर आपको परफॉर्मेंस और तेज रेस्पॉन्स वाली बाइक पसंद है, तो Hunter 350 रोडस्टर आपको जरूर पसंद आएगी. इसमें इतनी पावर और बढ़िया हैंडलिंग मिलती है कि इसे डेली के सफर से लेकर वीकेंड राइड तक आराम से चलाया जा सकता है. Hunter 350 की कीमत एक्स-शोरूम 1.62 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Hunter 350 Vs TVS Ronin: कौन है मिड-वेट सेगमेंट का असली बादशाह?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola